इंडिगो फ्लाइट संकट: आज दिल्ली-मुम्बई समेत 250+ उड़ानें रद्द, हवाई यात्रा ठप | लेटेस्ट अपडेट

इंडिगो फ्लाइट संकट इंडिगो फ्लाइट संकट

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) के सामने भारी संकट! शनिवार को 250 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने से दिल्ली, मुम्बई, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद और तिरुवनंतपुरम् एयरपोर्ट पर भारी अफरा-तफरी मच गई। हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं, लंबी-लंबी कतारें लगी हैं और गुस्साए पैसेंजर सोशल मीडिया पर भड़ास निकाल रहे हैं।

आज कितनी इंडिगो फ्लाइट्स कैंसल हुई? (एयरपोर्ट वाइज लिस्ट)

एयरपोर्टरद्द उड़ानें
दिल्ली (DEL)106
मुम्बई (BOM)109
हैदराबाद (HYD)69
पुणे (PNQ)42
अहमदाबाद (AMD)19
तिरुवनंतपुरम्6
गोवा12

वजह क्या है?

  • क्रू की कमी और FDTL (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) नियमों का पालन न कर पाना
  • DGCA ने शुक्रवार को अस्थायी छूट दी थी, लेकिन वो पर्याप्त नहीं पड़ी
  • क्रू को वीकली रेस्ट की जगह लीव देने की अनुमति वापस ले ली गई

यात्रियों की परेशानी

  • कई घंटों तक चेक-इन काउंटर पर इंतजार
  • दिल्ली-बेंगलुरु का किराया 70 हजार तक पहुंचा
  • मुम्बई-लंदन टिकट 25 हजार से ऊपर
  • कई लोग ट्रेन-बस का सहारा ले रहे हैं

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही नॉर्मल करने की कोशिश की जा रही है। इंडिगो ने माफी मांगी है और फुल रिफंड या वैकल्पिक बुकिंग की सुविधा दी जा रही है।

यात्रियों से अनुरोध: उड़ान भरने से पहले इंडिगो की वेबसाइट या ऐप पर फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *