वाहन चोरों को पकड़ने में थाना खोराबार को मिली बड़ी कामयाबी

gorakhpur halchal

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए जो स्थानीय थाना खोराबार की बड़ी कामयाबी है.

थाने में दर्ज आवेदनों और एफआईआर के आधार पुलिस कई महीनों से इन वाहन चोरों की तलाश में जुटी हुई थी. वाहन चोरों के निशानदेही पर ही पुलिस ने 7 स्पलेंडर तथा एक सीडी डीलक्स बाइक किया बरामद है.

पकड़े गए चोरों ने पुलिसिया पूछताछ में अपना नाम कृष्णा पुत्र साहेब जंगल सिकरी वानपोखर, अंशु पुत्र संजय खोराबार उत्तर टोला, गोल्डी पुत्र गोलई जंगल सिकरी राममूरत टोला,

सैफ पुत्र शहाबुद्दीन सुनारगली कूड़ाघाट एम्स, भोला पुत्र गुड्डू जंगल सिकरी वानपोखर बताया है. गिरफ्तार चोरों के खिलाफ पुलिस सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहाँ से सैफ और भोला को बालसुधार गृह तथा तीन को न्यायालय ने जेल भेज दिया.

इस संबंध में थाना प्रभारी खोराबार इत्यानन्द पांडेय के साथ उप निरीक्षक नवीन कुमार रॉय, उप निरीक्षक शुभम शर्मा, उप निरीक्षक अनूप कुमार सरोज,

उप निरीक्षक आशुतोष सिंह, कांस्टेबल अमित सिंह, राजू यादव, अंकित बिंद, राजेश पाठक, विश्राम निषाद, ओमप्रकाश वर्मा गिरफ्तार टीम में रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *