जान का खतरा बताकर RLD प्रदेश महासचिव विजय कुमार यादव ने मांगी पुलिस सुरक्षा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

Gorakhpur Halchal

गोरखपुर। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय कुमार यादव ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

इस संबंध में उन्होंने 23 नवंबर 2026 को जिलाधिकारी को संबोधित एक प्रार्थना पत्र देकर चुनाव संपन्न होने तक पुलिस कांस्टेबल की सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

प्रार्थना पत्र में विजय कुमार यादव ने खुद को सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता बताते हुए कहा है कि समाजसेवा और चुनाव प्रचार के सिलसिले में उन्हें लगातार एक स्थान से दूसरे जिले में आना-जाना पड़ता है।

उनका आरोप है कि इस दौरान समाजवादी पार्टी से जुड़े कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं, जिसके चलते उन्हें अपनी जान का खतरा बना हुआ है।

तियों को देखते हुए चुनाव संपन्न होने तक उन्हें पुलिस कांस्टेबल की सुरक्षा मुहैया कराई जाए, ताकि वह बिना किसी भय के अपने सामाजिक एवं राजनीतिक दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

विजय कुमार यादव ने अपने प्रार्थना पत्र में सुरक्षा को आवश्यक बताते हुए जिला प्रशासन से जल्द उचित कार्रवाई करने की अपील की है।

अब निगाहें जिला प्रशासन के रुख पर टिकी हैं कि विजय कुमार यादव की सुरक्षा संबंधी मांग पर क्या निर्णय लिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *