चिलुआताल थाना के अंतर्गत मजनू चौकी क्षेत्र उतराश्रोत गांव में बीते दिनों घर के दरवाजे से चोरों ने मोटरसाइकिल चुराकर चम्पत हो गए. पता चला हा कि इस घटना से ग्रामीणों में अत्यधिक गुस्सा है.
पुलिस द्वारा हाथ पर हाथ रखकर बैठने और उचित कार्रवाई न करने से भी क्षेत्र के लोग आक्रोशित हैं. उन लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं जिससे लोगों में भय व्याप्त है,
घटना की जानकारी होने पर राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने मौके पर पहुंचकर चोरी की हो रही घटनाओं को लेकर क्षेत्र में चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए पहल किया है.
आपको बता दें कि केपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के कौड़िया ब्लाक अंतर्गत उत्तरासोत गांव निवासी अर्जुन निषाद की मोटरसाइकिल उनके घर के दरवाजे से बीते 11 मार्च की रात को चोरों ने चुरा लिया.
लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई और ना ही मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया गया. इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.
यहाँ तक कि ग्राम प्रधान पर भी उपेक्षा का आरोप लग रहा है. राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव विजय यादव ने कहा कि अगर 36 घंटे के अंदर मोटरसाइकिल की बरामद की नहीं की गई तो आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.

