उरुवा ब्लाक के नराईचपार ग्राम सभा में शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव 94 वें शहादत दिवस पर भाकपा-माले ने निकाला जलूस

gorakhpur halchal

मिली जानकारी के मुताबिक 23 मार्च को भारत कि कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवाद) भाकपा-माले ने उरुवा ब्लाक के नराईचपार ग्राम सभा में शहीदे आजम भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव 94 वें शहादत दिवस पर जलूस निकाल कर उन्हें याद किया और सभा के जरिये उनके विचारों को सामने लाया.

सभा के  आयोजन में बभौनोली चादपार, गुआर, कोटिया मान सिंह धौबौली आमजन व माले कार्यकर्ता एकत्रित हुए. इसकी सुरुआत भाकपा-माले के जिला सचिव राकेश सिंह तथा अन्नेय लोगों  पी एन सिंह,

एहतेसामुल हक,  विश्वनाथन, चादिक प्रसाद शहीदे भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण करके किया. उसके बाद श्रद्धांजलि सभा शुरू हुई.

सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता जिला सचिव राकेश सिंह ने कहा कि जिस देश के आजादी के भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव हंसते- हंसते शहादत दे दिये उस देश का अपमान मोदी राज में अमेरिका कदम दर कदम कर रहा है.

सब लोगों ने देखा कि नेपाल अपने देश के नागरिकों को अमेरिका से अपने खर्च पर सम्मान के साथ लाता है और हमरे देश के नागरिकों को हथकड़ी और बेड़ियां में जकड़ कर लाया गया.

यह भाजपा मोदी सरकार संसद में अमेरिका का बचाव करती रही. आज हमारा देश निजिकरण के जाल में फंस गया है और संविधान, लोकतंत्र पर चौतरफा हमला हो रहा, रोजी रोजगार छिना जा रहा है. देश में नफ़रत पैदा करने में भाजपा लगी हूई है.

ऐसे में इसके खिलाफ संगठित संघर्ष ही भारत को असली मुकाम पर ले जाएगा. आइये हम सब मिलकर प्रण ले कि भगत सिंह के सपनों  का भारत बनाये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *