भारत को ‘नौकरों’ का नहीं, ‘मालिकों’ का देश बनाना ही स्वदेशी का मूल लक्ष्य: धीरज राय स्वदेशी जागरण मंच की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, पलायन रोकने और उद्यमिता बढ़ाने पर जोर

स्वदेशी जागरण मंच गोरखपुर स्वदेशी जागरण मंच गोरखपुर

स्वदेशी जागरण मंच का सम्मान समारोह

स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान, गोरखपुर के तत्वावधान में आज असुरन स्थित शिव सूत्र मैरेज गार्डन में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का ‘सम्मान समारोह, शपथ ग्रहण एवं परिचय वर्ग’ अत्यंत उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक धीरज राय ने की। मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि सुजीत गुप्ता रहे, जबकि मंच का संचालन सह-प्रांत संयोजक योगेश पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर धीरज राय ने कहा, “भारत को ‘नौकरों’ का नहीं, ‘मालिकों’ का देश बनाना ही स्वदेशी का मूल लक्ष्य है।”

धीरज राय का अध्यक्षीय उद्बोधन: भारत का गौरवशाली इतिहास

धीरज राय ने कौटिल्य के सूत्र ‘उद्योगेनास्तिदारिद्रयं’ का उल्लेख करते हुए कहा कि उद्यम करने वाला कभी दरिद्र नहीं हो सकता। उन्होंने ऐतिहासिक तथ्यों को रखते हुए बताया कि तीन हजार वर्ष पहले रोम के इतिहासकार प्लिनी और स्ट्रेबो ने स्वीकार किया था कि रोम की स्वर्ण मुद्राएं भारत के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों (मलमल, इत्र, तलवारें, औषधि) के कारण भारत जा रही हैं। उन्होंने जोर दिया कि भारत केवल आध्यात्मिक या कृषि प्रधान देश नहीं बल्कि विश्व व्यापार में 33% हिस्सेदारी रखने वाला औद्योगिक केंद्र था। आज हमें उसी गौरव को वापस लाना है।

डॉ. मुकेश शुक्ला का संबोधन: पलायन बनाम स्वावलंबन

डॉ. मुकेश शुक्ला ने पंजाब और भिखारी ठाकुर के ‘विदेशिया’ का उदाहरण देते हुए कहा कि केवल पंद्रह हजार की नौकरी के लिए दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों के झुग्गी-झोपड़ियों में रहना व्यक्ति का सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक पलायन है। स्वावलंबी भारत अभियान का उद्देश्य युवाओं को job seeker ‘याचक’ के बजाय ‘दाता’ (Job Provider) बनाना है। उन्होंने अभियान का पंच-सूत्र दिया: खेती प्राकृतिक, पशुधन देसी, बागवानी औषधीय, बाजार स्वदेशी और घर भारतीय।

नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण और उद्यमिता पर जोर

कार्यक्रम के अंत में गठित कार्यकारिणी में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्र निर्माण और स्वदेशी के प्रसार की शपथ ली। जेआरडी टाटा, वारेन बुफेट और बाबा रामदेव जैसे सफल उद्यमियों का उदाहरण देते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि वे हर ब्लॉक में 50 नए उद्यमी तैयार करें।

स्वदेशी जागरण मंच, गोरखपुर कार्यकारिणी:

  • जिला संयोजक: डॉ. मुकेश शुक्ला
  • विभाग संयोजक, गोरखपुर विभाग: देवेश सिंह
  • सह-जिला संयोजक: डॉ. अमित मणि त्रिपाठी, अजीत पाल
  • जिला विचार विभाग प्रमुख: ई. हरिश चन्द्र जायसवाल
  • जिला संपर्क प्रमुख: गोस्वामी आलोक भारती
  • जिला प्रचार प्रमुख: डॉ. देवेज्य श्रीवास्तव
  • जिला महिला प्रमुख: अनिता शर्मा
  • जिला संघर्ष वाहिनी प्रमुख: सोम नाथ गुप्ता
  • जिला युवा प्रमुख: हिमांशु तिवारी
  • जिला सोशल मीडिया प्रमुख: रवि श्रीवास्तव
  • जिला पर्यावरण प्रमुख: परमात्मा धर दुबे

स्वावलंबी भारत अभियान, गोरखपुर:

  • जिला समन्वयक: राणा प्रताप सिंह
  • सह-जिला समन्वयक: शक्ति, आदित्य प्रताप, अमन
  • जिला विचार विभाग प्रमुख: वेद प्रकाश, सह-प्रमुख: समरेंद्र
  • जिला संपर्क प्रमुख: ऋतुराज राजा, सह-प्रमुख: रितिक गुप्ता
  • जिला प्रचार प्रमुख: आदर्श दुबे, सह-प्रमुख: सनी सिंह
  • जिला संघर्ष वाहिनी प्रमुख: किशोर, सह-प्रमुख: राजकुमार दुबे
  • जिला युवा प्रमुख: अर्जुन मिश्रा, सह-प्रमुख: श्रेयांश
  • जिला सोशल मीडिया प्रमुख: रौनक यादव
  • जिला प्राकृतिक एवं देशी गौ संवर्धन प्रमुख: सरवन शुक्ला
  • जिला पर्यावरण प्रमुख: तारकेश्वर

उपस्थित गणमान्य कार्यकर्ता

इस अवसर पर अंशुमान मिश्रा, राजेश सिंह, निर्भय वर्मा, अमरेंद्र राय, राहुल राय, अभिषेक मिश्रा, दीपक सिंह, उपेंद्र शुक्ला, महेंद्र नाथ मिश्रा, मनोज राय, मणिनाथ गुप्ता, अनिमेष सिंह, आनंद पांडे, अमरेश शुक्ला सहित अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वदेशी से स्वावलंबन की राह

यह समारोह स्वदेशी जागरण मंच की नई ऊर्जा और स्वावलंबी भारत अभियान के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। पलायन रोककर उद्यमिता बढ़ाना और भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाना अब दूर की कौड़ी नहीं रहा। गोरखपुर से शुरू हुई यह पहल पूरे पूर्वांचल में फैलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *