बीमार, दिव्यांग, दृष्टिहीन तथा डेपुटेशन पर अपने हेड क्वार्टर से बाहर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों का मतदान पोस्टल बैलेट से हो: पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ

gorakhpur halchal

आगामी यूनियन मान्यता चुनाव के लिए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने प्रशासन से मांग किया है कि जो कर्मचारी डेपुटेशन पर अपने हेड क्वार्टर से बाहर ड्यूटी कर रहे हैं

एवं जो कर्मचारी बीमार चल रहे हैं, उनका मतदान सुनिश्चित करने के लिए पोस्टल बैलेट उनके पते पर भेजा जाए. साथ ही दिव्यांग एवं दृष्टिहीन कर्मचारी के मतदान को कैसे कराया जाएगा, इसकी व्यवस्था प्रशासन सुनिश्चित करे.

पीआरकेएस का कहना है कि किसी भी रेल कर्मचारी का मतदान छूटने न पावे. महामंत्री विनोद राय ने बताया कि ट्रैकमैन कर्मचारियों को छुट्टी मांगने पर छुट्टी नहीं दी जा रही है ऊपर से उनका वेतन भी काट लिया जा रहा है.

प्रशासन ट्रैकमैन कर्मचारियों के लिए न तो पेय जल, वर्दी और टोर्च की समुचित व्यवस्था नहीं कर पा रहा है. किसी जरुरत पर छुट्टी से भी वंचित कर दिया जाता है.

महामंत्री विनोद राय ने कहा कि यह बिल्कुल अनुचित है, ऐसा नहीं किया जाना चाहिए. ट्रैकमैन कर्मचारी बहुत मेहनत से अपनी ड्यूटी करता है.

उसका एक भी दिन का वेतन काटना बहुत ही गलत है. हम इस मुद्दे को माननीय महाप्रबंधक महोदया के समक्ष उठाएंगे. बता दें कि महामंत्री विनोद राय के साथ उनके वरिष्ठ पदाधिकारी सतीश चंद्र अवस्थी,

केएम मिश्रा, संजीवधर, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, लक्ष्मी श्रीवास्तव, अंशुमान पाठक, धीरज यादव, विनय यादव इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *