प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के पादरी बाजार में निषाद पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से महर्षि कश्यप जयंती मनाई गई. इस अवसर पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद,
चौरी चौरा विधायक सरवन निषाद, पूर्व सांसद प्रवीण निषाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित निषाद सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे. वहीं मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि
“महर्षि कश्यप हमारे अराध्य हैं, वहीं मीडिया से बात करते हुए वक्फ बोर्ड पर उन्होंने कहा कि सरकार ने जो विधेयक पास किए हैं, वह कहीं ना कहीं मुसलमानों के हित में है.
गरीब मुसलमानों को वक्फ की जमीन मिलनी चाहिए. इसके लिए इस बिल को लाया गया है. हमारे मुसलमान भाई इससे उनका जमीन भी मिलेगी, रोजगार भी मिलेगा और आगे बढ़ेंगे.
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए डॉक्टर संजय ने कहा कि अब 33% महिलाएं सामने नजर आ रही है. आप देख सकते हैं कि अब महिलाओं की तादाद बढ़ती हुई नजर आ रही है,
चाहे वह पार्टी हो या कोई भी संस्थान महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलने में सक्षम नजर आ रही हैं जो कि अच्छे संकेत हैं.

