BJP के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ की काट के तौर पर सपा ने दिया ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’ का नारा

gorakhpur halchal

मिली जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टा उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में 9 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. इस बार चुनाव में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है.

राजनीतिक पंडितों का कहना है कि यह चुनाव भविष्य में होने वाले दूसरे चुनाव के लिहाज से भी बेहद खास माना जा रहा है. उत्तर प्रदेश में उप-चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को आखिरी रूप देने में लगे हैं.

इस चुनाव में अलग-अलग पार्टियां मतदाताओं तक पहुंचने के लिए नारों का भी जमकर सहारा ले रही हैं. पहले जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बटेंगे तो कटेंगे का नारा दिया था

तो वहीं अब इस क्रम में समाजवादी पार्टी भी शामिल होती दिख रही है. सपा ने बीजेपी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे के जवाब के तौर पर ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’ का नारा दिया है.

पार्टी ने लखनऊ में ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’ के नारे वाले कई पोस्टर भी लगवाए हैं. सपा के इस पोस्टर ने राजधानी लखनऊ की राजनीती को गरमा दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *