गोरखपुर, 20 दिसंबर।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक आवश्यक बैठक भोजनावकाश के दौरान डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर राम समुझ ने की, जबकि संचालन परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल द्वारा किया गया।
बैठक में प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ला उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री से कर्मचारी हित में प्रमुख मांगें
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ला ने माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार से राज्य कर्मचारियों के हित में निम्नलिखित मांगें रखीं—
- अवकाश नगदीकरण की सीमा भले ही 300 दिन रहे, लेकिन अर्जित अवकाश की सीमा हटाकर समस्त अवकाश खाते में जोड़ा जाए
- उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल की जाए
- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एक अतिरिक्त एसीपी का लाभ दिया जाए
- सभी विभागों में रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की जाए
- संविदा एवं आउटसोर्सिंग भर्ती व्यवस्था समाप्त की जाए
- निलंबित भत्तों को बहाल किया जाए
- सभी विभागों में पदोन्नति प्रक्रिया अभियान चलाकर पूर्ण की जाए
- आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाकर वेतन सीधे बैंक खाते में दिया जाए
- वेतन विसंगतियों का शीघ्र निस्तारण किया जाए
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस इलाज योजना में जांच सहित पूर्ण इलाज शामिल किया जाए और 5 लाख की सीमा समाप्त की जाए
- मान्यता प्राप्त सेवा संगठनों के पदाधिकारियों को यात्रा पास की सुविधा दी जाए
बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर पंडित अशोक पांडे, अनूप कुमार, नरसिंह प्रसाद, अनिल द्विवेदी, राजेश मिश्रा,
इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव, बंटी श्रीवास्तव, रमेश कुमार वर्मा, संतोष सिंह, बिट्टू मद्धेशिया, निसार अहमद, रामधनी पासवान, इजहार अली,
राजू कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों का विवरण
रूपेश कुमार श्रीवास्तव
अध्यक्ष
मदन मुरारी शुक्ल
महामंत्री

