गोरखपुर: यांत्रिक कारखाना गोरखपुर में नए मुख्य कारखाना प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा के कार्यभार ग्रहण करने पर कर्मचारियों में उत्साह का माहौल दिखा रहा है.
सूत्रों से पता चला है कि 8 सितंबर, 2025 को पीआरकेएस का एक प्रतिनिधि मंडल, कारखाना मंडल गोरखपुर के मंडल मंत्री कुलदीप मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में, उनसे मिलने पहुंचा था.
पीआरकेएस के महामंत्री एवं एनएफआईआर नई दिल्ली के एजीएस विनोद राय के निर्देशानुसार, यह प्रतिनिधि मंडल बाबा गोरखनाथ की पावन नगरी में सुनील कुमार शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया.
बताया जा रहा है कि इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य कारखाना प्रबंधक को कर्मचारियों से जुड़ी
कुछ अति आवश्यक समस्याओं से भी अवगत कराया है जिसे प्रबंधक महोदय ने ध्यानपूर्वक सुना और जल्द ही इन समस्याओं का निराकरण करने का भी आश्वासन दिया है.
इस मौके पर वरिष्ठ नेता दीपक चौधरी, मुख्यालय मंडल मंत्री फिरोजुल हक, युवा अध्यक्ष देवेश सिंह,
सतीश श्रीवास्तव, शमशाद, लक्ष्मी श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, बृजपाल सिंह, मनोज शुक्ला, अंशुमान पाठक, अभिषेक गुप्ता,
राजू रावत, दीपक प्रजापति, अजय त्रिपाठी, अखिलेश तिवारी, दीपक पांडे, नंदन चौधरी, राजकुमार, अनिल गौतम,
राजकुमार गुप्ता, अविनाश राज, धर्मेंद्र तिवारी, बदरुद्दीन अहमद, रामसेवक, महेंद्र यादव, शुभम, नूरे आलम, कैलाश राजभर, वीरेंद्र गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह, राजकुमार निषाद और धीरज यादव उपस्थित रहे.

