कर्ज भरने के लिए दोस्त ने ही दोस्त को उतार दिया मौत के घाट

gorakhpur halchal

Gorakhpur: कहते हैं महंगे शौक व्यक्ति को किस हद तक गिरा सकता है इसका सही-सही अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता जा रहा है. ताजा मामला हुमायूंपुर उत्तरी निवासी मोहम्मद सैफ पुत्र मोहम्मद रईस का है

जो महंगे शौक और दिखावे में ऐसा फंसा की कर्ज में डूब गया. इसी कर्ज को चुकाने में वह कातिल भी बन गया. बताया जा रहा है कि उसने अपने दोस्त की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या करके उसकी सोने की चैन लूट कर फरार हो गया.

मोहम्मद सैफ के ऊपर लाखों रुपए का कर्ज था. कर्ज भरने के लिए उसने चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा नंबर एक, यादव टोला निवासी कपड़ा व्यापारी अनिल गुप्ता की धारदार हथियार से 5 नवंबर को हत्या कर दी.

पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर व एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि

“आरोपी मोहम्मद सैफ को पकड़ने के लिए पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज और 200 मोबाइल नंबर को ट्रेस किया करने के बाद इस नतीजे पर पहुंची कि किसी करीबी ने ही अनिल गुप्ता की हत्या किया है.”

उन्होंने बताया कि मोहम्मद सैफ एक मोबाइल कंपनी में प्रमोटर के रूप में काम करता था. उस पर लाखों रुपए का कर्ज था. उसकी दुकान के ही बगल में मृतक की गारमेंट की दुकान थी.

अभियुक्त की मृतक से जान पहचान के दौरान अभियुक्त ने मृतक के गले में सोने की चैन देखी थी. कर्जदारों से परेशान होकर अभियुक्त ने मृतक से सोने की चेन छीनकर कर कर्ज चुकाने की योजना बनाई.

इसने 5 नवंबर को पार्टी देने के बहाने मृतक को मिलने के लिए बुलाया और लौटते समय मृतक के घर के समीप चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी और उसकी सोने की चैन लेकर फरार हो गया.

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल, सोने की चैन, मोबाइल, तमंचा, कारतूस भी बरामद किया गया है.

एसएसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम का हौंसला बढ़ाने के लिए ₹15000 इनाम देने की भी घोषणा किया है. गिरफ्तार करने वाली टीम में चिलुआताल थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव,

एसओजी प्रभारी मनीष कुमार यादव, उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक अमित चौधरी, हेड कांस्टेबल राम इकबाल, हेड कांस्टेबल अरुण पवार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *