अभिषेक शाही की अध्यक्षता में गोलघर व्यापार मंडल की हुई आकस्मिक बैठक

gorakhpur halchal

मिली जानकारी के मुताबिक गोलघर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शाही की अध्यक्षता में कार्यालय एक्सीलेंट यूनिफार्म हाउस, एम. पी. बिल्डिंग, गोलघर, गोरखपुर में आयोजित हुई.

इसमें नगर निगम द्वारा जलकल बिल्डिंग में स्थित व्यापारियों का किराया किरायेदारी के शर्तों के अनुसार नगर निगम द्वारा प्रत्येक पांच वर्ष पर 25 प्रतिशत बढ़ाया जाता रहा है

परन्तु बावजूद इसके अचानक बिना किसी पूर्व सूचना एवं सहमति के बैक डेट अप्रैल 2024 से किराया अनियंत्रित, अपारदर्शी एवं भेदभाव तरीके से

तीन गुणा से सत्तर गुणा तक बढ़ा दिया गया जिसके कारण व्यापारी उत्पीड़ित, प्रताड़ित, भयाक्रान्त एवं मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं.

बता दें कि नगर निगम द्वारा किराया बढ़ोत्तरी में अपनाई गई इस पद्धति एवं कार्यशैली से बैठक में असहमति व्यक्त की गयी तथा शासन-प्रशासन से मांग की गई कि बढ़ा किराए पर पुनर्विचार किया जाए.

किरायेदारी के शर्तों का सम्मान करते हुए व्यापारियों के साथ व्यापार हित में न्याय किया जाये तथा उन्हें उत्पीड़न एवं मानसिक परेशानी से बचाया जाए.

बैठक में गौरी शंकर सरावगी, संजय जालान, दीपक श्रीवास्तव, महेश कुमार, आशीष कुमार, रविशंकर, राजेश चंद कौशिक, कुमार गौरव,

बलराम मोहन, रितेश जालान, अभिषेक गुप्ता, देश दीपक गुप्ता, रवि गुप्ता, राम कृष्ण त्रिपाठी, प्रणीत जालान विनीत कुमार आदि उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *