सरदार पटेल के 150 वीं जयंती पर युवा परिवर्तन संगठन ने किया श्रमदान और माल्यार्पण कार्यक्रम

gorakhpur halchal

गोरखपुर: भारत की एकता के प्रतीक, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर युवा परिवर्तन संगठन ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया.

इस अवसर पर संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 9 के पार्षद शशांक सोनकर के नेतृत्व में गोलघर स्थित काली मंदिर परिसर में

स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा की साफ-सफाई, परिसर की स्वच्छता अभियान और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया है.

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देना था. पार्षद शशांक सोनकर ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कहा —

सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस दृढ़ संकल्प और नेतृत्व के साथ देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोया,

वही भावना आज भी हमें देश की अखंडता और एकता बनाए रखने की प्रेरणा देती है. स्वच्छता और एकता दोनों ही राष्ट्र निर्माण के आधार हैं और यही भावना युवा परिवर्तन संगठन को आगे बढ़ने की शक्ति देती है.

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने—“एक भारत, श्रेष्ठ भारत, “सरदार पटेल अमर रहें” और “स्वच्छता ही देशभक्ति है”  के नारे लगाए. 

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर इस प्रकार के जन-जागरण अभियान से युवाओं में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की भावना और भी प्रबल होती है.

आने वाले समय में संगठन द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता एवं जनजागृति अभियानों का आयोजन लगातार किया जाएगा.

इस अवसर पर संगठन के कई प्रमुख कार्यकर्ता—अंजनी शुक्ला, राकेश नायक, डॉ शोभित श्रीवास्तव, विक्रम सिंह, महेश निगम,

विचित्र सोनकर, रोहन सोनकर, अमन सिंह, पन्ने लाल गुप्ता, पप्पू तिवारी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *