- लौह पुरुष सरदार पटेल की जयन्ती पर हर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकालेगी भाजपा
भारत सरकार के पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयन्ती पर भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकालेगी.
पदयात्रा के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय भावना से जोड़ने का काम किया जाएगा, सभी बातें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर पर बताया है.
इसके उपरांत वह गोरखपुर जिला व महानगर इकाई की ओर से सर्किट हाउस में संयुक्त रूप से आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया के बन्धुओं से भी मुखातिब हुए.
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि गृह मंत्री के रूप में सरदार पटेल का देश की अखंडता के लिये किया गया कार्य गौरवशाली है.
उन्होंने आज़ादी के बाद स्वतंत्र 520 देशी रियासतों का भारत में विलय करा करके ऐतिहासिक काम किया.
भाजपा संगठन सरदार पटेल की जयन्ती पर 31 अक्टूबर को रन फार यूनिटी का आयोजन कर देश की एकता का संदेश देती है.
सरदार पटेल की इस बार 150वी जयन्ती है जिसको व्यापक स्तर पर समारोह के रुप में मनाने की तैयारी भाजपा ने किया है.
21 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक जिला स्तर पर पद यात्राएं निकाली जाएंगी. हर विधानसभा क्षेत्र में 8 से 10 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकालने की योजना है.
पदयात्रा से पहले स्थानीय लोगों में माहैल बनाने के लिए स्कूल कालेजों में अलग- अलग प्री इवेंट गतिविधियां भी आयोजित होंगी.
इसमें निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सरदार पटेल के जीवन पर संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक का आयोजन शामिल है.
इस दौरान युवाओं के बीच नशा मुक्त भारत शपथ, संस्थानों में स्वदेशी मेलों का आयोजन के अलावा गर्व से स्वदेशी का संकल्प भी दिलाया जाएगा.
पदयात्रा के दौरान सरदार पटेल की प्रतिमा चित्र पर श्रद्धाञ्जलि देकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद प्रशस्ति पत्र भी वितरित किया जाएगा.
क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने जिला स्तर की तैयारी की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का स्वागत किया.
कार्यशाला का संचालन जिला मंत्री डॉ सदानन्द शर्मा ने किया. कार्यशाला व प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी,
महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री व खजनी विधायक श्रीराम चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह,
पिपराइच विधायक महेन्द्रपाल सिंह, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, विभ्राट चन्द कौश,
के एम मझवार, चन्दन आर्या, ब्लाक प्रमुख पूजा सिंह कौशिक, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश दुबे, शशि प्रताप सिंह, चंद्राबाला श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे.

