भारत का संविधान, देश के हर नागरिक का स्वाभिमान-अमृत लाल भारती

gorakhpur halchal

गोरखपुर: गोरक्ष नगर मंडल के वार्ड नंबर 20 पचपेड़वा सेवा बस्ती में अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में वृहद जनसम्पर्क अभियान चलाया गया.

इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमृतलाल भारती ने कहा कि बाबा साहब दूरदर्शी नेता, समाज सुधारक और विद्वान थे, जिनके योगदानों ने भारत को आधुनिक आकार दिया.

संविधान सभा की ड्राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष के रूप में न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित लोकतांत्रिक ढाँचे की नींव रखी.
उन्होने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने अपने नेताओं के बड़े-बड़े स्मारक बनाए किन्तु अंबेडकर का एक भी स्मारक नहीं बनने दिया.

वहीं भाजपा ने भारत रत्न के साथ-साथ उनकी विरासत को भी सम्मान देने का काम किया है. कृष्ण कुमार ने बताया कि कांग्रेस ने संविधान का गला घोटने का काम किया.

वह केवल संविधान में संशोधन करते गए पर एससी/एसटी/ओबीसी को अधिकार मिले, इसका प्रयास कभी नहीं किया. भाजपा ने 2016 में एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम में संशोधन किया जिससे पीड़ितों को और अधिक आर्थिक लाभ मिला.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं की सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाया गया. बताते चलें कि इस जन संपर्क अभियान में मुख्य रूप से पार्षद सतीश चंद

अखिलेश आर्या, इंजीनियर बृजमोहन, दयानंद भारती, भिक्कू प्रसाद, बुधीराम, गौरव सोनकर समेत अनुसूचित समाज के कार्यकर्ता बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *