संत राजू दास द्वारा अपमानजनक टिप्पणी करने पर सपाइयों ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन

GORAKHPUR HALCHAL

स्वयं को संत कहने वाले संत राजू दास के विरुद्ध उस समय समाजवादियों का गुस्सा फूट पड़ा जब राजू दास द्वारा समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव पर अपमानजनक टिप्पणी की गई.

पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सपा नेताओं और पदाधिकारियों का समूह गोरखपुर एसपी सिटी से मिलकर तहरीर देते हुए मांग किया है कि ऐसे कथित संत के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही करके मुकदमा दर्ज किया जाए.

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, पूर्व प्रत्याशी डाक्टर संजय कुमार,

रुपावती बेलदार, गवीश दुबे, अखिलेश यादव, हीरालाल यादव, धन्नजय सिंह सैथवार, विजय यादव, रामहित यादव, राम आशीष, मोहम्मद अली आदि मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *