सपा संस्थापक, धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिया श्रद्धांजलि

गोरखपुर हलचल

समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत,

धरतीपुत्र कहलाने वाले मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई.

सभा का संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया. यहाँ उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि देकर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला.

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने बताया कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया.

सामाजिक न्याय के प्रति उनका समर्पण, उनकी सादगीपूर्ण जीवनशैली आज भी हम सभी को प्रेरित करती है.

नेताजी को याद करते हुए मन में गहरी श्रद्धा और सम्मान उमड़ता है. वे केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे जन-जन की आवाज थे.

एक ऐसे नेता जिन्होंने हमेशा समाज के सबसे पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया.

उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया, उनकी कर्मठता हमें यह सिखाती है कि सेवा और संघर्ष से ही समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है.

नेताजी के आदर्शों पर चलकर हम समाजवादी लोग समाज में न्याय, समानता और सद्भावना का प्रसार करेंगे.

उनकी उपस्थिति भले ही हमारे बीच शारीरिक रूप से न हो लेकिन विनम्रता, दूरदर्शिता और साहस ने उन्हें देश की राजनीति में एक अद्वितीय स्थान दिलाया.

पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मोहसिन खान, प्रोफेसर रजनीकांत पांडेय व वरिष्ठ नेता रामसिंह ने कहा कि नेता जी ने अपने जीवन में जो आदर्श स्थापित किए, वे हर संघर्षशील व्यक्ति के लिए प्रेरणा हैं.

उनकी नीति और विचारधारा ने करोड़ों लोगों को आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की प्रेरणा दी.

उनकी सादगी और उनका दूरदर्शी नेतृत्व, ज़मीनी जुड़ाव और सभी को साथ लेकर चलने का उनका भाव हमेशा याद किया जाएगा.

महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव व नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि नेताजी के जाने से भारतीय राजनीति में जो शून्य पैदा हुआ है, उसे भर पाना असंभव है. हम उनके दिखाए मार्ग पर चलने और उनके मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं.

उनकी विचारधारा, उनका संघर्ष और उनकी प्रेरणा सदैव हमारे साथ रहेगी. नेता जी को शत-शत नमन.

इस दौरान प्रमुख रूप से रजनीकांत पांडेय, रामसिंह, यशपाल रावत, अमरेन्द्र निषाद, मिर्जा कदीर बेग, रामजतन यादव,

दुधनाथ मौर्य, मुन्नीलाल यादव, देवेंद्र भुषण निषाद, अशोक चौहान, अखिलेश यादव, दयाशंकर निषाद, संजय पहलवान,

अभिमन्यु यादव, मैना भाई, राघवेंद्र तिवारी, राजू धन्नजय सिंह सैथवार, विनय यादव, अरविंद शुक्ला, शशिकांत दुबे,

सुशीला भारती, विंदा देवी, उर्मिला देवी, नमिता सिंह, गीता साहनी, रुबी खातुन, रफीउल्लाह सलमानी, ईश्वर चंद्र जयप्रकाश विनोद गणेश आदि मौजूद रहे.

बताते चलने कि पार्टी कार्यालय के अतिरिक्त जनपद के महानगर, कलेक्ट्री कचहरी में अधिवक्ताओं ने तथा कई स्थानों पर व सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *