उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन DM कार्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी गोरखपुर को सौंपा ज्ञापन

gorakhpur halchal

आजमगढ़ में जिस तरीके से जिलाधिकारी द्वारा अभियंता को कमरे में बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई यह घटना निंदनीय है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए आज उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन लामबंद होकर अनेक जिलों में ज्ञापन देकर सख्त कार्यवाही की माँग किया है.

उत्तर प्रदेश इंजीनियर संगठन के अधीक्षण अभियंता जेपी सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि यह कृत्य बर्दाश्त करने के काबिल नहीं है.

हम उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि तत्काल आजमगढ़ जिलाधिकारी को हटाया जाए. उनके खिलाफ विभागीय जांच हो और कठोर से कठोर कार्रवाई हो, इसके लिए हम लोग अनवरत धरना प्रदर्शन करते रहेंगे.

इसके अलावा अभियंताओं की सुरक्षा के लिए कानून बनाया जाए ताकि इस तरह की कोई घटना दुबारा ना हो सके. जब तक हमारी मांगे नहीं पूरी होती है तब तक हम लोगों की हड़ताल अनवरत जारी रहेगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *