पूर्वांचल गौरव सम्मान समारोह–2025 को लेकर पूर्वांचल जनशक्ति फाउंडेशन का प्रेस कांफ्रेंस, अलग-अलग क्षेत्रों की महान विभूतियां होंगी सम्मानित

गोरखपुर हलचल
  • पूर्वांचल जनशक्ति फाउंडेशन द्वारा आयोजित “पूर्वांचल गौरव सम्मान समारोह – 2025

पूर्वांचल की संस्कृति, बोली, भाषा से जुड़ा भव्य आयोजन 15 जून होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट, तारामंडल, गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा जिसमें देश विदेश में पूर्वांचल के गौरव और प्रतिष्ठा बढ़ा रही

25 अलग-अलग क्षेत्र की महान विभूतियों को “पूर्वांचल गौरव सम्मान” से अलंकृत किया जाएगा. पूर्वांचल की वर्तमान स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था पर परिचर्चा, गुरु गोरखनाथ जी के जीवन दर्शन एवं नाथ संप्रदाय के महत्व पर गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा.

फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद प्रकाश राय जी ने बताया कि यह आयोजन केवल सम्मान का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूर्वांचल की ज्ञान, सेवा, संस्कृति और चेतना की विविध धाराओं को एक मंच पर लाने का प्रयास है.

इस आयोजन में देश के प्रतिष्ठित राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी, साहित्यकार, वैज्ञानिक, शिक्षक, चिकित्सक, उद्यमी, कलाकार, समाजसेवी, सैन्य अधिकारी, खिलाड़ी, उद्यमि, संगीतकार एवं युवा प्रेरणा स्वरूप विभूतियाँ सम्मिलित हो रही हैं.

समारोह में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार), उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद हरियाणा के मुख्य सूचना आयुक्त प्रदीप शेखावत,

सांसद रवि किशन शुक्ला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक खजनी श्री राम चौहान, सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला, गोरक्ष प्रांत बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय,

गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन, गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप राव,

बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. रामकुमार, एम्स गोरखपुर की निदेशक मेजर डॉ. विभा दत्ता तथा अहमदाबाद परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव जी को माननीय अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किया गया है.

पूर्वांचल गौरव सम्मान से सम्मानित होने वाली महान विभूतियां —

प्रेम कुमार गौतम (IPS), डॉ. अब्दुल कय्यूम (IFS), रजत सेन जी (IRS), दिलराज प्रभाकर (IFS), तुलसीदास शर्मा (IFS), पंकज कुमार सिंह (IRSE), प्रो. मनोज कुमार तिवारी (DDU),

प्रो. बृजेश कुमार पांडेय (MMM), डॉक्टर गगन गुप्ता (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट बीआरडी मेडिकल कॉलेज), डॉ. रामचंद्र सिद्धार्थ (PES), उपेंद्र यादव (PCS), ज्ञानेंद्र मिश्र (PCS), श्री प्रीतम कुमार सिंह कर्नल अरविंद झा,

विंग कमांडर जे. एल. गुप्ता विवेक सिंह (SSB), अवनीश कुमार चौबे (SSB), डॉ. रामवंत गुप्ता जी, डॉ. विस्मिता पालीवाल , डॉ. अनिल रमेश कोपारकर (AIIMS), डॉ. मीतू सिंह , डॉ. तूलिका साहू (NIFT),

डॉ. बीनू सिंह , डॉ. पंकज सिंह (बिहार कृषि विश्वविद्यालय), डॉ. कुशलनाथ मिश्रा , डॉ. दिलीप वर्मा और डॉ. हेमलता पटेल विवेक तिवारी (MD सत्या माइक्रोफाइनेंस), श्रीकांत मिश्रा (निदेशक अमरावती ग्रुप),

डॉ. रविंद्र देव शुक्ला (वाइस प्रेसिडेंट एप्सिको), अनामिका सिंह (DGM भारतीय स्टेट बैंक), श्रीमती संगीता पांडेय (प्रबंधक स्ट्रेंथ सोसाइटी), विजय कुमार एवं उमेश चंद्र अग्रहरि (AGM भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण),

वरिष्ठ समाजसेवी सुधा मोदी राजेश कुमार (निदेशक अकैडमिक ग्लोबल स्कूल गोरखपुर), सुशांत कुमार (निदेशक EEM बिल्डर), डॉ. अरुण पांडेय (वरिष्ठ कवि), आयुष द्विवेदी (संपादक गोरखपुर लाइव),

राकेश उपाध्याय (सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायक), बंदा बैरागी (सूफी गायक बॉलीवुड), सुनील सरगम (बांसुरी वादक), सोनिका सिंह (निदेशक यामिनी कल्चरल इंस्टीट्यूट), मनीष माएस्ट्रो (बॉलीवुड गायक),

शगुन कुमारी (टेनिस खिलाड़ी), नीतीश सिंह (पर्वतारोही), अदिरा सिंह (पर्यावरण कार्यकर्ता), उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह (साइबर सेल), कांस्टेबल अज़हरुद्दीन अंसारी (यातायात पुलिस) को पूर्वांचल गौरव सम्मान से अलंकृत किया जाएगा.

कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में भोजपुरी लोकगायक राकेश उपाध्याय अपनी लोकगायन प्रस्तुति से समा बांधेंगे, जबकि मुंबई से पधारे सूफी गायक बंदा बैरागी अपने अद्भुत गायन से आत्मा को छू लेने वाला अनुभव देंगे.

साथ ही बांसुरी वादक सुनील सरगम जी अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे. यामिनी कल्चरल ग्रुप, गोरखपुर की ओर से कत्थक नृत्य की प्रस्तुति होगी. टीवी और न्यूज़ चैनलों पर चर्चित हस्ती एवं कवि डॉ. अरुण पांडेय कविता पाठ करेंगे तथा युवा बॉलीवुड सिंगर मनीष माएस्ट्रो एवं उनकी टीम अपने गायन से सभी का मन मोह लेंगे.

राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद प्रकाश राय जी ने कहा कि यह आयोजन केवल सम्मान समारोह तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूर्वांचल की प्रतिष्ठा, प्रतिभा और परंपरा को सशक्त मंच प्रदान करने का प्रयास है.

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशभर में फैले पूर्वांचलवासियों की पहचान और सामाजिक योगदान को सम्मानित करने की ऐतिहासिक पहल है. इस अवसर पर फाउंडेशन के सम्मानित सदस्य अजीत प्रताप सिंह पूर्णेन्दु शुक्ला, अमित उपाध्याय, राकेश जोशी उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *