मैं सत्यपथ पर चलता हूं, मुझे संविधान चाहिए न कम न अधिक और इसे मैं लेकर रहूंगा. वक्फ कानून ही क्यो? सरकार ऐसा कानून बनाये जो वक्फ मंदिर ट्रस्ट ‘मठ आदि की अवैध संपत्तियां जप्त कर ले.
इन्होंने राष्ट्रपति को लिखते हुए पूछा है कि एक राष्ट्र, एक संसद, एक संविधान फिर दो तरह का कानून क्यों? मुसलमान के वक्फ संपदा नियंत्रण पर कानून बना लिया फिर हिंदुओं के मंदिर, मठ, ट्रस्ट पर कानून क्यों नहीं?
संविधान कहां है? यह तो हमारे सामने संविधान की हत्या है. बताइए इसे क्यों स्वीकार करू? क्या संविधान मर जाने दूँ? जिसे पाने के लिए असंख्य लोगों ने फांसी एवं कुर्बानी दी.
हिंदुत्व एवं हिंदू राष्ट्रवादी सरकार भय, आतंक एवं अलगाव के रास्ते पर चल रही है. मेरी उम्र 60 वर्ष है, मैने ऐसा अलगाव/नफरत पहले कभी नहीं देखा.
गांधी, भगत सिंह, अंबेडकर, कलाम एवं 145 करोड लोगों के इस महान मुल्क के लिए अच्छा नहीं है, बिल्कुल अच्छा नहीं है. सत्य, अहिंसा की पावन धरती बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर से मै गुजारिश करता हूं कि
भारत महफूज रखिए, भारत अंदर से टूट रहा है. लगता ही नहीं है कि यह पंडित बिस्मिल, अशफाकुल्ला का भारत है. मै स्पष्ट तौर पर बता देना चाहता हूँ कि जिस विधायन प्रक्रिया से वक्फ बिल लाया गया है वह धार्मिक समानता के मौलिक अधिकार की हत्या है.
यह जानते हुए कि इसमें कुछ अच्छी चीज है फिर भी इसे अस्वीकार करता हूं क्योंकि यह ‘भेद’ आधारित है. बेशक भौगोलिक रूप से भारत नहीं बंटा है परंतु जिस्म बंट गये हैं. कल तक वे हमारे साथ थे परंतु आज वे हमसे अलग खड़े हैं. दिल जोड़ने का उपाय मै बताता हूं.
नव निर्मित वक्फ कानून समाप्त कर दें या मंदिर, मठ, ट्रस्ट की संपत्ति जप्त करने का कानून बना लें, सेकुलरिज्म रूपी हल की जुआठ किसी हिंदू के कंधे पर हो.
मुझे गांधी, अंबेडकर, भगत सिंह, कलाम का भारत चाहिए. RSS/BJP की नफरत नहीं. आजादी एकता की ताकत से मिली है, नफरत की आग से नहीं.
आज भाजपा नफरत की नीव खड़ी कर रही इससे बचाने की जिम्मेदारी आपके कंधे पर है. जिस प्रकार गांधी, भगत सिंह मुसलमान के बिना नहीं जी सकते थे वैसे ही मै भी मुसलमानों के बिना नहीं जी सकता.
पूर्वांचल गाँधी ने माँग किया है कि हिंदुत्व के हुड़दंगाईयों नफरतियों से मेरे प्राण की रक्षा की जाए.
यहाँ बता दें कि इन्हें बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में जाकर वक्फ कानून का विरोध करना था, परन्तु प्रशासन ने वहाँ जाने से रोक दिया है जिसके कारण विरोध स्वरुप अपना ज्ञापन ‘योगी गोरख की योग नगरी गोरखपुर में दिया है.
पत्र की यह कॉपी सर्वोच्च न्यायालय, गृह मंत्री, गृह सचिव डीजीपी उत्तर प्रदेश, एडीजी, डीआईजी, एसएसपी गोरखपुर, आयुक्त, जिलाधिकारी गोरखपुर को भी भेजा है.

