पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ संबद्ध एनएफआईआर नई दिल्ली, भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) और अंतर्राष्ट्रीय परिवहन श्रमिक महासंघ (आईटीएफ) के आह्नान पर यूपीएस के
नकारात्मक प्रावधानों और केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय विरोध सप्ताह-17 से 21 मार्च तक ‘विरोध सप्ताह’ के तहत यांत्रिक कारखाने के मैन गेट पर कर्मचारी सभा का आयोजन किया.
सैकड़ो की संख्या में यूपीएस के विरोध में कर्मचारी और पदाधिकारी लामबंद होकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. सभा को PRKS के वरिष्ठ पदाधिकारियो सहित महामंत्री विनोद राय ने संबोधित किया.
उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को ओपीएस के बराबर पेंशन लाभ की गारंटी सुनिश्चित करने के लिए एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) में कमियों / नकारात्मक पहलुओं को ठीक करें अन्यथा हूबहू पुरानी पेंशन योजना लागू करें.
रेलवे में पदों के सृजन पर प्रतिबंध हटाएं, नए पदों का सृजन सुनिश्चित करें, रेलवे में पदों को समाप्त करना बंद किया जाए, रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित मानदंडों / मानदंडों को लागू किया जाए और अतिरिक्त पदों के सृजन का प्रावधान सुनिश्चित हो.
एनएफआईआर पीएनएम में लंबित ट्रैक मेंटेनर्स के मुद्दों को बातचीत के जरिए हल किया जाए. रेलवे उत्पादन इकाइयों के निगमीकरण के प्रस्ताव को वापस लिया जाए, (x) रेलवे में ठेकेदारीकरण और आउटसोर्सिंग बंद हो.
रेलवे कर्मचारियों को वास्तविक मजदूरी पर पीएल बोनस का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए वेतन गणना की अधिकतम सीमा हटाई जाए. रेलवे में 12 घंटे की ड्यूटी को खत्म किया जाए और 8 घंटे की ड्यूटी रोस्टर लागू किया जाए.
ट्रैक मेंटेनर श्रेणी को जीपी 4200 (स्तर-6) आवंटित किया जाए. रेलवे में सभी श्रेणियों के लिए जीपी 4600 के स्थान पर जीपी 4800 (स्तर-8) लगाया जाए.
तकनीशियन ग्रेड II (स्तर-3) को तकनीशियन ग्रेड I (स्तर-5) के साथ विलय किया जाए. महामंत्री विनोद राय ने पूर्वोत्तर रेलवे पर यांत्रिक कारखाने सहित विभिन्न विभागों में व्याप्त समस्याओं पर भी
अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए तुरंत सुधार करने का आह्वान किया जिसमें यांत्रिक कारखाने के कैंटीन में सुधार, कर्मचारियों के समयबद्ध प्रमोशन, शौचालय एवं जन सुविधाओं में सुधार हेतु यांत्रिक कारखाना प्रशासन को आगाह किया.
व्यवस्था में परिवर्तन किया जाए अन्यथा पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी. विरोध सप्ताह कार्यक्रम में राज्य सरकार के संगठन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रुपेश कुमार श्रीवास्तव, मदन मुरारी मिश्रा सम्मिलित हुए.
कार्यक्रम में पूर्वोत्तर कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, फिरोज़ उल हक, यूथ अध्यक्ष देवेश सिंह, शमशाद अहमद, जयप्रकाश सिंह,
सुरेंद्र तिवारी, राज्य सरकार के अशोक पांडे, इजहार अली, राजेश सिंह, पीआरकेएस के बृजपाल सिंह लक्ष्मी श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अंशुमाल पाठक,
अजय त्रिपाठी, दीपक प्रजापति, अभिषेक गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, सुबोध खरे, गंगेश राजवंशी, विजय पाठक, अनिल गौतम, अल्बर्ट पीटर, आदि पदाधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए.

