मात्र 300 मी तक की सड़क बनाने के लिए कई वर्षों से स्थानीय वासी कर रहे हैं परिक्रमा

(Saeed Alam Khan)

भाजपा एक तरफ जहां सड़कों का जाल बिछाने का दावा कर रही है वहीं उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में स्थित पिपराइच क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 9 में कई वर्षों से टूटी हुई सड़क का निर्माण अनेक बार कहने के बावजूद नहीं हो पा रहा है.

बताते चलें कि मिल रोड से बाबूराम फौजी के घर तक सड़क की कुल दूरी मात्र ढाई सौ मीटर है किंतु इस सड़क के टूट जाने के कारण लगभग 200 से अधिक परिवार परेशान होते हैं और आए दिन कोई ना कोई घटना दुर्घटना घटने की प्रबल संभावना बनी रहती है.

इस संदर्भ में सुरेंद्र यादव जी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि सभासद और यहां के अध्यक्ष को लगातार बताने के बावजूद हमेशा टालमटोल और झूठा आश्वासन भी दिया जाता है.

इन्होंने तो जातिवाद और राजनीतिक भेदभाव की मानसिकता से टाउन एरिया का काम कराने की भी बात कही है. इतना ही नहीं यहां विकास के नाम पर टाउन एरिया में लूट मची हुई है.

प्रभावित स्थानीय वासी दो-तीन वर्षों से लगातार सड़क निर्माण को लेकर टाउन एरिया कार्यालय की परिक्रमा कर रहे हैं किंतु सभासद और नगर अध्यक्ष दोनों ही इनकी बातों को हम अनसुना कर दे रहे हैं.

खबर लिखे जाने तक यादव परिवार के कई लोग उपस्थित रहे जिन्होंने बताया कि यादव टोला होने का दंश यह लोग झेल रहे हैं अन्यथा यह सड़क कब की बन गई होती?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *