नर्मदा होम्यो क्लीनिक द्वारा नि: शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

gorakhpur halchal

प्राप्त जानकारी के मुताबिक डाक्टर हैनिमैन की 270 वीं जयंती के अवसर पर नर्मदा होम्यो क्लीनिक द्वारा नि: शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने शिविर का उद्घाटन फिता काटकर किया. इस अवसर पर गोरखपुर और आसपास के जिलों से आए मरीजों का डॉक्टर वी के उपाध्यय  की टीम के द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच किया गया.

साथ ही उन्हें नि: शुल्क दवा भी वितरण किया गया, इसके अलावा खून जांच के लिए नि: शुल्क सैंपल लिया गया. इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि

“इस तरह के स्वास्थ्य कैंप के आयोजन से गरीब मरीजों का इलाज होता है. इस तरह के कैंप का आयोजन सभी डॉक्टरों को करना चाहिए.” बताते चलें कि उद्घाटन पर अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे.

डॉक्टर बी के उपाध्यय ने इस तरह के कार्य की सराहना करते हुए बताया कि नर्मदा क्लीनिक पर 1 से 8 साल तक की बच्चियों को दवा दी जाती है, आर्मी की विधवा महिलाओं को निशुल्क दवा दिया जाता है.

आर्मी के जवानों को 50% पर दवा उपलब्ध है. हर वर्ष ऐसे नि: शुल्क शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें गरीब लोगों के लिए निशुल्क जांच, निशुल्क दवा, निशुल्क परामर्श दी जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *