मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने गोरखपुर जनरलिस्ट प्रेस क्लब पर प्रेस वार्ता कर बताया कि उसकी दुकान असुरन पर स्थित है.
उसके दुकान के सामने बोर्ड लगा हुआ था जिसे हटाने के लिए प्रवर्तन दल की अशोक सिंह पहुंचे. उन्होंने मुझसे बोर्ड हटाने के लिए कहा, मैं हटा ही रहा था.
इसी बीच वह हमें भद्दी भद्दी गाली देते हुए मारना शुरू कर दिए, जिसकी शिकायत हमने नगर आयुक्त गौरव सोगरवाल, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव और शाहपुर थाना सहित एसपी सिटी से भी की है.
पीड़ित ने प्रवर्तन दल के अशोक सिंह को हटाने की मांग किया है. इसके पहले भी प्रवर्तन दल के लोगों द्वारा बक्शीपुर में व्यापारियों के साथ मारपीट की गई थी, इसको लेकर प्रदर्शन किया गया था.
प्रवर्तन टीम का अतिक्रमण अभियान कुछ दिन के लिए स्थगित किया गया था. अगर उनको जल्द नहीं हटाया गया तो हम अपने भारतीय जनता पार्टी के असुरन के कार्यकर्ताओं साथ प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे.

