गोरखपुर/कैंट थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस में कृषि विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक के पद पर अमन यादव की दो बहनों पूजा यादव (28 वर्ष) और नैंसी यादव (20 वर्ष) को सिरफिरे ने घर में घुसकर गोली मारी,
बाद में घर से निकलने के बाद खुद को भी उसने गोली मारने की घटना सामने आई है. प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और गंभीर रूप से घायल हुये, तीनों लोगो को बीआरडी मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भर्ती करवा दिया है.
शुक्रवार को दोपहर 1:30 के आसपास इस वारदात को अंजाम देने के विषय में प्रेम प्रपंच का प्रकरण इर्द गिर्द घूमता नजर आ रहा है. ऐसा बताया जा रहा है कि दूसरी जगह शादी तय होने से छुब्ध होकर आजमगढ़ के मनदीप यादव ने घटना को दिया अंजाम है.
पहले नैंसी फिर पूजा को पेट और सीने में गोली मारी है. इतना ही नहीं आरोपी ने खुद को भी पेट में ही गोली मार लिया है. फ़िलहाल तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं एसएसपी और डीएम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.
इस मौके पर एसपी ने बताया कि अमनदीप यादव नाम के युवक ने दो बहनों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली है. तीनों को भिवाड़ी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है.
डॉक्टर को बेहतर इलाज के लिए कहा गया है परिजनों से तहरीर मिलने के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.


