पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य जांच के लिए रेडक्लिफ लैब ने शाहपुर थाने में लगाया कैंप

gorakhpur halchal

कहते हैं स्वास्थ्य हजार नियामत है क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है. आज जिस तरीके से हमारे आधुनिक जीवन शैली में बदलाव होता जा रहा है तो बीमारियां भी नए रूप में हमारे शरीर में जगह बना रही हैं.

जब तक सही जांच नहीं होगी तब तक बीमारी का ठीक ढंग से इलाज नहीं हो सकता है.  इसी सच्चाई को लेकर फातिमा हॉस्पिटल खजांची रोड पर स्थित इंद्रप्रस्थ पुरम कॉलोनी जहां रेडक्लिफ लैब के संचालक तथा लैब टेक्नीशियन

जावेद खान ने थाना शाहपुर में पुलिसकर्मियों के ब्लड जांच को लेकर कैंप का आयोजन किया शाहपुर थाने में बड़ी संख्या में सिपाही (आरक्षी), दीवान तथा दरोगा आदि पुलिस जवानों ने अपना ब्लड जांच कराया.

इस जांच में डायबिटीज शुगर, थायराइड, एचबीएवनसी, ब्लड प्रेशर सहित अनेक बीमारियों की जांच ब्लड सैंपल लेकर किया गया है।
बताते चलें कि रेडक्लिफ संस्था के ब्रांड एंबेसडर जाने-माने क्रिकेटर गौतम गंभीर हैं.

इनका उद्देश्य लोगों को सस्ते दरों पर रोग संबंधित जांच उपलब्ध कराना है. आज ब्लड जांच के नाम पर बाजार में जिस तरीके से व्यवसायिकरण ने जोर पकड़ा है.

निश्चित तौर पर रेडक्लिफ का यह प्रयास सराहनीय है जो सस्ते में पैथोलॉजी की जांच उपलब्ध करा रही है. ब्लड कलेक्शन सेंटर संचालक जावेद खान ने बताया कि

“हम मरीजों को उनके घर से सैंपल लाने तक की व्यवस्था कर रखे हैं जो बहुत ही कम पैसे में उपलब्ध हो जाती है.  जरूरत है कि आप सेंटर तक पहुंच कर अपने स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के लिए नियमित तौर पर जांच कराएं.”

थाना शाहपुर में आयोजित इस कैंप में जावेद खान के साथ उनकी सहायिका सोनी विश्वकर्मा भी मौजूद रहीं जिन्होंने महिला पुलिसकर्मियों की ब्लड सेंपलिंग को आसानी से कलेक्ट किया.

थाना शाहपुर में आयोजित इस कैंप में जावेद खान के साथ उनकी सहायिका सोनी विश्वकर्मा भी मौजूद रहीं जिन्होंने महिला पुलिसकर्मियों की ब्लड सेंपलिंग को आसानी से कलेक्ट किया.

सफलतापूर्वक कैंप के इस आयोजन पर थाना प्रभारी नीरज राय जी ने रेडक्लिफ लैब को धन्यवाद ज्ञापित किया.  कैंप में सब इंस्पेक्टर दुर्गेश शुक्ला, रवि कुमार राय, एसआई हर्षिता सिंह,

आरक्षी रोहित सिंह, सत्यम कुमार सिंह, श्वेता सिंह, रागिनी यादव, प्रतिभा रंजन , एस आई कन्हैया राम, अभय पांडे, चंद्रभान सिंह आदि अनेक पुलिसकर्मी मौजूद रहे.
+917355783231 जावेद खान लैब टेक्नीशियन रेडक्लिफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *