चार अंतर्राष्ट्रीय चोरों को गिरफ्तार करने में कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

गोरखपुर हलचल
  • एडीजी जोन ने गिरफ्तार करने वाली टीम को दिया एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार

गोरखपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के दुर्गाबाड़ी स्थित खाटू सेल्स कॉरपोरेशन से 21 अक्टूबर की रात को 45 लाख 40 हजार रुपए नगदी सोने-चांदी के सिक्के चोरी होने के संबंध में

22 अक्टूबर को कोतवाली थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने चार टीमें गठित किया जो लगातार दबिश दे रही थी.

आखिरकार पुलिस ने इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर लिया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजकुमार सिंह, सुल्तान, आदर्श मिश्रा, रामरक्षा यादव के रूप में हुई है.

आरोपियों ने दुकान पर काम करने वाले एक कर्मचारी की मदद से घटना को अंजाम दिया था. फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा दिया है.

पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने घटना का खुलासा किया. इस मौके पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी, क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी,

कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक सुशील कुमार, उपनिरीक्षक अरविंद राय, क्राइम ब्रांच प्रभारी मनीष यादव समेत तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं. एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि इन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत ही कार्रवाई की जाएगी.

गिरफ्तार करने वाली टीम को एडीजी जोन, डीआईजी और एसएसपी की तरफ से ₹1 लाख के नगद पुरस्कार भी देने की घोषणा हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *