गोरखपुर: मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 113 शुक्रवार से इन्सानियत वेलफेयर सोसाइटी मदीना मस्जिद चौराहे पर
प्रत्येक शुक्रवार को लगभग 450 ज़रूरतमंद भाइयों और बहनों को प्यार और इज़्ज़त के साथ खाना खिलाती आ रही है.
बताया जा रहा है कि आज 114वें शुक्रवार के दिन भी इन्सानियत का यह सफर आगे बढ़ रहा है.
अब खाना सिर्फ एक जगह नहीं बल्कि पूरे शहर के जरूरतमंदों और भूखों तक पहुँचाया जाएगा. इस नई पहल के लिए पहले 4 केन्द्रों-
1️⃣ डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल (इमरजेंसी गेट) 2️⃣ मोहद्दीपुर गुरुद्वारा 3️⃣ गोरखनाथ मंदिर 4️⃣ धर्मशाला पुल के नीचे इन जगहों पर महीने के एक जुम्मे को
इन्सानियत के नाम पर खाना बाँटा जाएगा—बिना फर्क, बिना शर्त, सिर्फ इंसानी मोहब्बत के साथ.
बताते चलें कि इस खूबसूरत मुहिम की शुरुआत शहर क़ाज़ी मुफ़्ती मतीउर रहमान तथा इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैनेजर महबूब सईद हारिस के हाथों से की गई.
इस शानदार काम को पूरा करने में में इन्सानियत ग्रुप के मेंबर्स —फरहान काज़मी, सरफ़राज़ ख़ान, मुनीर अहमद और अब्दुल अहद का अहम योगदान रहा है.

