गोरखपुर: इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने मोहर्रम के मौके पर जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु कमेटी के सैकड़ो सदस्यों की मौजूदगी में जिला अधिकारी को 20 सूत्रीय ज्ञापन सौपा है.
कमेटी विभिन्न त्योहारों के मौके पर शहर में अमन की आवाज उठाती है. मोहर्रम शुरू होने से पहले सभी समस्याओं का निराकाण करने की अपील करती है.
जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद ने कहा कि चांद के दीदार के बाद सम्भवतः 26 जून से मोहर्रम का आयोजन विभिन्न स्थानों पर प्रारंभ हो जाएगा. हमारे पर्व को सकुशल संपन्न होने में कुछ अड़चनें आ रही है जिसका निराकरण समय से पूर्ण होना जरूरी है.
मुख्य जुलूस मार्ग जिस पर मियां साहब का शाही जुलूस व अन्य इमामबाड़ों का जुलूस निकलना है वह अलीनगर थवई का पुल, हजारीपुर, धर्मशाला, बक्शीपुर, नखास, रेती, घंटाघर, पांडे हाता, हाल्सीगंज है
जिस पर विरासत गलियारे के नाम पर तोड़फोड़ का कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है, उस विकास कार्य की हम सराहना करते हैं. लेकिन जिस रास्ते से जुलूस निकालना है वह नामुमकिन है.
ऐसे में जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन इन सड़कों का निरीक्षण कर ले तथा मोहर्रम की 4 तारीख से लेकर मोहर्रम की 10 तारीख तक तोड़फोड़ अभियान को स्थगित करके सड़कों पर पड़ा मालबा व साफ-सफाई कर दे ताकि जुलूस अमनो अमान के साथ निकल सके.
महासचिव हाजी सोहराब खान ने कहा कि जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन मोहर्रम का पर्व शुरु होने से पूर्व अदनान फर्रूख शाह मियां साहब के साथ एक बैठक कर ले ताकि जो भी समस्या हो उसे समय से पूर्व हल कर दिया जाए.
इमामबाड़ा इस्टेट के चारों फाटक पर यातायात पुलिस व महिला पुलिस की विशेष व्यवस्था किया जाए तथा पूरब फाटक व पश्चिम फाटक को अतिक्रमण से मुक्त रखा जाए.
हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी के अध्यक्ष शाकिर अली सलमानी ने कहा पूर्वांचल का प्रमुख इमामबाड़ा है जहां से शाही जुलूस 300 वर्ष से निकल रहा है.
जिला प्रशासन से यह मांग करते हैं कि मियां साहब के शाही जुलूस में भारी पुलिस बल व प्रमुख जुलूस मार्गों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए. साथ ही साथ अन्य इमामबाड़ों से जुलूस विभिन्न तिथियां में निकलना है,
उसमें भी पुलिस की ड्यूटी जुलूस के आगे व पीछे लगाई जाए शहर को विद्युत कटौती से मुक्त रखा जाए. मानव अधिकार संगठन सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद राजी ने कहा कि
“बरसात के मौके पर यह पर्व पड़ रहा है. ऐसे में जिला प्रशासन जल भराव वाले इलाकों को चिन्हित कर ले तथा वहां की वैकल्पिक व्यव्स्था समय से पूर्व कर लिया जाए.”
जिला प्रशासन अलीनगर, चरनलाल चौक, ईदगाह रोड, बेनीगंज, जाफरा बाजार, घासी कटरा, कर्बला, मिर्जापुर, खूनीपुर, नखास का पैदल निरीक्षक करके तथा इन इलाकों से मियां साहब के अलावा सभी इमामबाड़ों का जुलूस निकलना है. सड़कों को अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त रखा जाए.
उपाध्यक्ष शकील शाही व सैयद वसीम इकबाल ने कहा सभी इमाम चौक व इमामबाड़ों पर जिकरे हुसैन होना है उसके आसपास साफ सफाई छूने का छिड़काव प्रतिदिन होना चाहिए
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से रफत रिजवी मुतवल्ली हलसीगंज इमामबाड़ा रिजवान रिजवी हल्लौरी, हजरत मिस्कीन शाह रहमतुल्ला अलैह के गद्दी नसीन फिरोज अहमद निहाली,
आफताब अहमद घोसी, मोहम्मद आदिल अख्तर खान, हामिद अंसारी, कबीर अली शहाबुद्दीन, डॉक्टर जावेद मकसूद आलम, एडवोकेट अकरम गोरखपुरी,
जावेद जमा अंसारी, मोहम्मद अनीस, एडवोकेट मुशर्रफ अली, अनिल जायसवाल, अंजुम तारीक, सुनील राय, मोहम्मद परवेज, प्रवीण कुमार गुप्ता, योगेंद्र गौड, एडवोकेट आफताब अहमद, शम्स तबरेज, मोहम्मद वसीम तमाम लोग मौजूद थे.

