मोहर्रम पर्व: सैकड़ों की संख्या में पहुंचे मोतवाल्लियों ने अपनी समस्याओं को खुल कर रखा

gorakhpur halchal

गोरखपुर: मोहर्रम का महीना शुरू होने से पहले ही इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी लगातार मोतवाल्लियों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया है.

इसको लेकर कमेटी के लोग खुद मोतवाल्लियों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को जाना और अभी 22 जून को एक बड़ी बैठक मोतवाल्लियों के साथ आयोजित की गई थी। जिसमें पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे.

मोहर्रम के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह की अध्यक्षता में फतेहपुर मेडिकल कॉलेज रोड

वीर अब्दुल हमीद पीजी कॉलेज के मीटिंग हॉल में एक बड़ी बैठक रखी गई जिसमें पिपराइच, गुलरिहा, चिलुआताल और शाहपुर के लगभग डेढ़ सौ मोतवाल्लियों ने बैठक में भाग लिया.

बैठक के दौरान मोतवाल्लियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अब्दुल्लाह ने कहा कि कानून को अपने हाथ में ना लें, आपकी जो भी समस्याएं हैं वह कमेटी को बताएं.

कमेटी जिला प्रशासन से संपर्क करके उस समस्या का समाधान करेगी. पूर्व में ऐसी बहुत सी समस्याओं को कमेटी के लोगों ने जिला प्रशासन के सहयोग से हल कराने का काम किया है.

जुलूस में किसी तरह का आपत्तिजनक नारा ना लगाए, जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत ना हो, इसका विशेष ध्यान दें. शासन द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिया गया है उसका पालन करें, कमेटी आपकी हर समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का काम करेगी.

बैठक के दौरान जुलूस के समय को लेकर भी चर्चा की गई जैसे-समय से जुलूस का निकाला जाना, संपन्न कराना, जुलूस के आगे पीछे होने वाली बड़ी समस्या आदि.

जुलूस के दौरान अक्सर विवाद की स्थिति पैदा होती है, इसका समाधान भी ढूंढा गया ताकि किसी तरह का व्यवधान न उत्पन्न हो.

जिला प्रशासन ने सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के इस कार्यों की जमकर प्रशंसा कर रही है.

बैठक में प्रमुख रूप से कमेटी के उपाध्यक्ष दिलदार हुसैन, महासचिव पार्षद उज्जैर अहमद, कोषाध्यक्ष शकील अहमद, आबिद अली, मंजूर आलम, पार्षद बरकत अली,

रियाज अहमद, शोहराब चौधरी, पूर्व पार्षद नबीउल्लाह अंसारी, वसीम, सोनू ,गौसे आजम, तौफीक,गुलाम, शाहबाज, अफजल, सद्दाम भाई, तसलीम समेत अन्य मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *