एक नई आशा नामक संस्था ने दो अगस्त शनिवार को बहुत ही भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया.
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ADG ज़ोन मुथा अशोक जैन रहे. कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम संस्था के अध्यक्ष अनूप बंका द्वारा
मुख्य अतिथि एवं आए हुए गणमान्य अतिथियों एवं सदस्यों के स्वागत से हुई जिसके बाद मुख्य अतिथि एवं पूर्व अध्यक्षों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया.
‘उत्सव की उमंग आपके सगं’ के अंतर्गत साल भर में होने वाले सभी त्यौहारों पर सदस्यों द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई.
हमारा देश विविधता में एकता का प्रतीक है, जहाँ हर महीने कोई न कोई पर्व या त्योहार हमें हमारी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ता है.
इसी गौरवपूर्ण विरासत को मनाने और प्रदर्शित करने के लिए एक नयी आशा संस्था द्वारा इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस कार्यक्रम में 45 से अधिक सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. सदस्यों द्वारा वर्ष भर मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों जैसे–
मकर संक्रांति, होली, बैसाखी, मित्रता दिवस ,रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, जैन धर्म, गणेश चतुर्थी, दुर्गा पूजा, करवा चौथ,
दीवाली, नया साल आदि पे आधारित नृत्य, संगीत, नाट्य और सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गई. मीडिया प्रभारी स्वाति अग्रवाल जी ने बताया कि
इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, विविधता और सदस्यों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है.
कार्यक्रम संयोजक सुनयना बंका, राधा सिंघानिया, नूपुर मस्करा, श्वेता बथवाल ने कुशलता से कार्यक्रम का संयोजन किया.
मंच संचालन आशा अग्रवाल ने जबकि कार्यक्रम के अंत में सचिव रोहित रामराइका ने मुख्य अतिथि एवं आए हुए अन्य अतिथि तथा संस्था के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया.
संस्था के संस्थापक सीमा छापड़िया, आशीष छापड़िया, सदस्य गौरव लिलाड़िया राधा सराफ ,उषा मस्कारा, अरविंद, तन्वी, कनक हरि, निशि, रुचि, कविता, स्नेहा, नेहा, राजेश ,हर्षिता आदि रहे.


