मरीजों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों का व्यवहार सरल, अच्छा और दोस्ताना हो: सीएमओ

jagran

गोरखपुर: प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा शुक्रवार को तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) भटहट, चरगांवा और पिपरौली का निरीक्षण किया.

साथ ही अस्पतालों में भर्ती मरीजों के विषय में चिकित्सकों से फीडबैक भी लिया. उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने एवं बाहर से दवाई ना लिखने को लेकर दिशा-निर्देश दिया.

बता दें कि अपने दौरे के क्रम में सीएमओ डॉ राजेश झा सबसे पहले सीएचसी भटहट पहुंचे जहाँ अस्पताल परिसर, प्रसव कक्ष, लैब कक्ष का हाल जाना और आवश्यक दिशा निर्देश देकर मौजूद सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी लिया.

मरीजों-तीमारदारों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जांच पड़ताल किया. उन्होंने चिकित्सा अधिकारी व स्टाफ को मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार करने और किसी भी आवश्यकता पर तुरंत सूचित करने के निर्देश दिए.

इसके बाद सीएचसी चरगांवा पहुंचे, वहां भी उन्होंने सीएचसी के प्रसव कक्ष, स्टोर रूम, दवा कक्ष, वार्ड का हाल जाना और संतुष्ट दिखे. वहीं शौचालय की साफ सफाई व ओपीडी में आए मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेकर प्रसव वार्ड में पहुंचे.

इसी क्रम में सीएमओ सीएचसी पिपरौली पहुंचे जहाँ जरूरी जानकारी लेकर औषधि भंडार में दवाओं की उपलब्धता, लैब में हो रही जांच के बारे में पूछताछ किया.

सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक और उपस्थित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि लोगों में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास जगाना बहुत आवश्यक है.

इसके लिए जरूरी है कि एक तो उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी हो और दूसरा उनके साथ स्वास्थ्य कर्मियों का व्यवहार सरल और दोस्ताना हो.

उन्हें यह विश्वास हो कि सीएचसी पर उनकी स्वास्थ्य समस्या का निदान हो जायेगा और उनके साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया जायेगा. इस दौरान एसीएमओ डॉ एके चौधरी, डिप्टी सीएमओ डॉ अश्विनी चौरसिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *