गोरखपुर: सीएम योगी बोले- कुछ लोग अफवाह फैलाकर खराब कर रहे माहौल, जरूरत हो तभी पेट्रोल-डीजल लेने जाएं

CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कहा CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में स्पष्ट कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि जरूरत हो तभी पेट्रोल-डीजल लेने जाएं। बिना वजह लाइन लगाने और स्टॉक करने से स्थिति बिगड़ सकती है।

सीएम योगी बृहस्पतिवार को गीडा में 20 करोड़ रुपये की लागत से बने आईटी पार्क के लोकार्पण के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

ईरान-इजराइल युद्ध पर CM योगी का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईरान-इजराइल युद्ध अगर लंबा खिंचा तो हर व्यक्ति प्रभावित होगा। हमें मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब कर रहे हैं। जरूरत हो तभी पेट्रोल-डीजल लेने जाएं।

उन्होंने राष्ट्रभक्ति पर जोर देते हुए कहा कि सरकार के साथ किसी भी नेशनल इश्यू में काम करना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।

रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल पर सलाह

सीएम योगी बोले, “कोई भी रसोई गैस का सिलिंडर एक महीने चल जाता था। आज लोग पांचवें-छठवें दिन ही सिलिंडर लेने चले जा रहे हैं। इसकी क्या जरूरत है? सिलिंडर होम डिलीवरी कराए। लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत में सब अच्छा है। उत्साहपूर्ण तरीके से सभी कार्यक्रम हो रहे हैं। अफवाह के चक्कर में पड़कर राष्ट्रभक्ति पर संदेह न करें।

गीडा आईटी पार्क: युवाओं के लिए नई उम्मीद

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप चलाने वाला व्यक्ति अपना कंप्यूटर लेकर आईटी पार्क में जाएगा। उसे जगह, बिजली कनेक्शन और अन्य सुविधाओं की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

जहां भी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी अपना धमक दिखा रही है, उसका सबसे सफल मॉडल यही है। हमारे युवा में टैलेंट है।

इस टैलेंट को जब टेक्नोलॉजी से जोड़ते हैं तो वह अपनी प्रतिभा को कई गुणा तेजी के साथ आगे बढ़ाने में सफल रहता है।

यूपी में टेक्नोलॉजी और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस

सीएम योगी ने कहा कि 2014 के पहले की सरकारों ने युवाओं के

स्केल को स्किल में बदलने का प्रयास नहीं किया।

इसके परिणामस्वरूप युवा निराश होते थे और पलायन करते थे। 2014 के बाद एक-एक क्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिला।

15 अप्रैल को पूर्वी यूपी के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का

शुभारंभ होने जा रहा है। अब हम केवल हार्डवेयर में ही नहीं,

सॉफ्टवेयर में भी अपनी क्षमता दिखाएंगे। इस बार के बजट में टेक्नोलॉजी पर विशेष फोकस किया गया है।

ग्रीन हाइड्रोजन और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

एमएमएमयूटी को ग्रीन हाइड्रोजन पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस दिया गया है। नया भारत विरासत और विकास में विश्वास करता है।

एनर्जी के लिए हमें किसी के भरोसे न रहना पड़े, इसके लिए ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक को लाना पड़ेगा।

जापान इस तकनीक में काफी आगे है। उनके साथ मिलकर इस कार्यक्रम में आगे बढ़ेंगे।

यूपी में जिस क्षेत्र में संभावना है, उसके लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित किया जा रहा है।

कानपुर में लेदर और ड्रोन टेक्नोलॉजी के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित किया गया।

वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर एग्रीटेक में काम कर रहे हैं। गीडा में प्लास्टिक पार्क भी विकसित हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गीडा आईटी पार्क लोकार्पण के मौके पर

अफवाहों पर लगाम लगाते हुए जनता से धैर्य रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने

यूपी को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के हब बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

युवाओं को स्किल और स्टार्टअप के माध्यम से आगे बढ़ाने, ग्रीन हाइड्रोजन जैसी नई तकनीकों को अपनाने और

पूर्वी उत्तर प्रदेश को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास तेज हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *