सत्संग के प्रसाद में नशीली गोलियां देकर सेवादार ने दो छात्राओं से किया दुष्कर्म

india today
  • कक्षा 6 और 7 की छात्रा है दोनों रेप पीड़िता
  • बाबा के बुलडोजर का लोगों को इंतजार

स्थाना (बुलंदशहर): सेवादार पर आरोप है कि उसने सत्संग भवन में बटने वाले प्रसाद में नशीली गोलियां देकर दो छात्राओं से दुष्कर्म किया है.

घटना का पता उस समय चला जब पेट दर्द की शिकायत पर एक छात्रा के परिजनों ने अल्ट्रासाउंड कराया. इस रिपोर्ट में  वह चार माह की गर्भवती निकली.

इसके बाद उससे पूछताछ की तो उसने सत्संग भवन के सेवादार की करतूत के बारे में बताया. पीड़ित छात्राओं में एक छात्रा कक्षा छह और दूसरी कक्षा सात में पढ़ती है.

बताया गया कि दोनों छात्राएं प्रतिदिन शाम को गांव में स्थित सत्संग भवन में खेलने के लिए जाती थीं. वहां 65 वर्षीय सेवादार ने दोनों को प्रसाद में नशीली गोलियां खिलाकर उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा पिछले चार दिन से पेट दर्द की शिकायत बता रही थी. परिजनों ने बुधवार को चिकित्सक की सलाह पर उसका अल्ट्रासाउंड कराया तो वह चार माह की गर्भवती पाई गई.

चिकित्सकों ने यह जानकारी परिजनों को दी तो वह परेशान हो उठे. इसके बाद उन्होंने छात्रा से पूछताछ की तो उसने गांव के सत्संग भवन में तैनात सेवादार के करतूत की जानकारी दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *