जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन करके दिया समाजसेवा का अनूठा उदाहरण

गोरखपुर: ओम फिटनेस योग संस्थान तथा सेवा साथी फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन गोरखपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक दाउदपुर गोरखपुर में किए जाने की खबर मिली है.

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान गोरखपुर के संचालक स्वामी अर्जुनानंद जी, विशिष्ट अतिथि महिला समाजसेवी एडवोकेट पूजा गुप्ता का स्वागत अभिनन्दन कर शंखनाद ध्वनि से किया गया।

इस मौके पर समाजसेवा की भावना से ओत-प्रोत अनेक लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य योगी धर्मेश्वर ने अपने जन्म दिन पर 8वीं बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणा का उदाहरण पेश किया।

वहीं उनके बड़े भाई डॉ जितेन्द्र प्रजापति जी ने 24 वीं बार रक्तदान करते हुए अपनी सहभागिता निभाकर इस प्रेरणा को और आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

विशेष बात यह रही कि श्वेता साहनी के पूरे परिवार ने भी रक्तदान कर सेवा और समर्पण की मिसाल कायम की। शिविर में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों,

समाजसेवियों एवं नारी शक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। उपस्थित सभी लोगों ने रक्तदान के महत्व को समझते हुए इसे जीवन बचाने का महादान बताया।

जिला महिला निरीक्षक प्रभारी श्वेता साहनी जी ने बताया कि रक्तदान न केवल जरूरतमंदों के जीवन को बचाता है बल्कि यह समाज में एक सकारात्मक संदेश भी देता है।

शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर 22 लोगों ने रक्तदान में सहभागिता दिखाई।

अंत में योगी धर्मेश्वर ने सभी से अपील करके कहा कि सभी लोग समय-समय पर रक्तदान कर समाजहित में अपना योगदान अवश्य दें।

इस शिविर के दौरान गोरखपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक द्वारा केक काटने का समारोह भी लोगों में उत्साह जगाया है। जानी मानी समाजसेवी पुष्पलता अम्मा सहित अरविंद यादव ,

प्रदीप यादव, ममता ओझा, आमोद मिश्रा, लुसी मौर्या, रंजना गौड़, मीना, ममता इत्यादि सम्मिलित लोगों ने रक्तवीरों का हौसला अफजाई किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *