गोरखपुर: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा गोरखपुर की बैठक डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष
राम समूझ शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन ई. सौरभ श्रीवास्तव ने किया. इस मौके पर पहुँचे मुख्य अतिथि
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रुपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सिंचाई विभाग से काफी शिकायतें प्राप्त हो रही है कि
“अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड गोरखपुर द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशों कि धज्जियां उड़ा रहे हैं.”
ई. राम समूझ शर्मा, रूपेश कुमार श्रीवास्तव, पंडित श्याम नारायणन शुक्ला, अनूप कुमार श्रीवास्तव , सौरभ श्रीवास्तव आदि ने बताया कि
अधिशासी अभियंता कार्यालय से हमेशा गायब रहते हैं. इसी क्रम में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों एवम पेंशनरों का चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों को कई-कई महीनों अटकाए रहते हैं.
जबकि सेवारत कर्मचारी/ पेंशनर्स गम्भीर बीमारियों जैसे कैंसर, फालिज, हृदय रोग तथा लीवर से जूझ रहे हैं.
खंड कार्यालय से लेके डीडीओ तक कार्यालय तक कर्मचारी इधर-उधर चक्कर लगाते रहते हैं.
चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुक्तान में 6 महीने से ले कर 1 साल तक लग जाते हैं और गंभीर बीमारियों के इलाज के अभाव में कर्मचारियों/ पेंशनर्स के साथ अनहोनी घटना घट जाती है.
अधिशासी अभियंता की ऐसी गतिविधी अनेक सवाल पैदा कर रही है. राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा गोरखपुर के जनपद
महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी उत्तर प्रदेश सरकार,
जिलाधिकारी गोरखपुर से मिल कर उक्त अधिशासी अभियंता की शिकायत करने का भी निर्णय लिया है.
परिषद के सदस्य किसी समय उच्च अधिकारियों का घेराव करने की तैयारी का भी एलान करने की स्थिति बना चुके हैं.
अशोक कुमार पांडे ,श्याम नारायण शुक्ल, अनूप कुमार, सौरभ कुमार श्रीवास्तव, डॉ सरिता सिंह, विनीता सिंह,
रीता सिंह, रमेश कुमार वर्मा, रामधनी पासवान, निसार , राजेश मिश्र ,श्रीनाथ गुप्ता कृष्णमोहन गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे.


