जिला कारागार गोरखपुर में लोक अदालत एवं प्रदर्शनी का आयोजन

gorakhpur halchal

मिली जानकारी के मुताबिक जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर राजकुमार सिंह के कुशल निर्देशन में

10 अक्टूबर, 2025 को जिला कारागार बिछिया गोरखपुर में पंकज श्रीवास्तव, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर की अध्यक्षता में लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया.

इस लोक अदालत में भगवान दास गुप्ता, ए.सी.जे.एम-प्रथम गोरखपुर, द्वारा 13 प्रकरणों में मौके पर कुल-12 बन्दियों के प्रकरण का निस्तारण किया गया.

साथ ही यू.पी ट्रेड-शो स्वदेशी मेला-2025 में जिला कारागार गोरखपुर के बन्दियों द्वारा तैयार की गई टेराकोटा उत्पाद एवं विभिन्न प्रकार के सिलाई किये गये वस्त्रों की प्रदर्शनी लगायी गई.

ध्यान देने वाली बात यह है कि बन्दियों द्वारा तैयार टेराकोटा मूर्तियों व सिले हुए वस्त्रों को देखकर वहां उपस्थित लोगों ने काफी प्रंशसा किया.

साथ ही प्रदर्शनी के अधिकांश सामानों को उपस्थित कर्मचारियों ने खरीद कर उनकी कलातक्मकता को सराहा भी.

इस अवसर पर कारागार में जेलर अरूण कुमार कुशवाहा, डिप्टी जेलर विजय कुमार, आदित्य कुमार जायसवाल, डिप्टी जेलर अमिता श्रीवास्तव, कृष्णाकुमारी एवं अन्य महिला कारागारकर्मी उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *