बाइक से जा रहे युवक को बदमाशों ने दौड़ाकर मारी गोली, मौके पर तड़प कर दर्दनाक मौत

gorakhpur halchal
  • बेलीपार थाना क्षेत्र के ग्राम महोब में हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई

अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद हैं इसका प्रमाण शनिवार की सुबह हुई घटना को लेकर समझा जा सकता है. बता दें कि सुबह में हाईवे पर बाइक से जा रहे युवक को बदमाशों ने दौड़ाकर

उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह युवक दवा लेकर पल्सर बाइक से अपने घर आ रहा था. पहले से ही घात लगाकर बैठे  कार सवार बदमाशों ने उसे रोककर फायर किया.

लेकिन गोली मिस कर बगल से निकल गई. इसके बाद दोबारा फिर फायरिंग में गोली उसके सीने में लग गई और कुछ आगे चलकर वह हाईवे किनारे एक गड्ढे में गिर गया जहां उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई.

यह मामला बेलीपार थाना क्षेत्र महोब में हुई है. मृतक की पहचान भरवलिया गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर दिनेश निषाद के रूप में हुई है. घटना को लेकर एसएसपी गोरखपुर राजकरन नैय्यर ने बताया कि

बेलीपार थाना क्षेत्र के ग्राम महोब में एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. फ़िलहाल घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन कर दिया गया है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *