समाज सेवा के प्रति समर्पित संस्था ‘एक नई आशा’ द्वारा जिला कारागार गोरखपुर में स्थित महिला बैरक में ऊनी कंबल, ऊनी स्कार्फ, ऊनी मोज़े एवं हाइजीनिक किट का वितरण किया गया.
बता दें कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंड के मौसम में यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शोभा मुथा अशोक जैन जो एडिशनल डीजी जोन, गोरखपुर की पत्नी हैं,
ने अपने उद्बोधन में कहा कि “समाज की सेवा सिर्फ़ दान नहीं बल्कि मन की सच्ची भावनाओं से किया गया एक पुनीत कार्य है. महिला बैरक में इस प्रकार की उपयोगी सामग्री देना अत्यंत सराहनीय कदम है.”
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही वरिष्ठ समाजसेविका अनीता अग्रवाल ने कहा कि “एक नई आशा संस्था वर्षों से लगातार सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है. जेल की महिला बंदियों को सर्दी से राहत देने का यह प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय है.”
विशिष्ट अतिथि जिला कारागार के जेलर अरुण कुमार कुशवाहा ने बताया कि “ऐसे कार्यक्रम बंदियों में सकारात्मकता लाते हैं और समाज से जुड़े रहने की भावना को मजबूत करते हैं. संस्था का यह योगदान प्रशंसनीय है.”
कार्यक्रम में संस्था संस्थापक आशीष छापड़िया एवं सीमा छापड़िया ने एक नई आशा संस्था की स्थापना, उद्देश्यों एवं विभिन्न सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया.
जबकि कार्यक्रम का संचालन संस्था के कार्यक्रम निदेशक कनक हरि अग्रवाल ने किया. अनुराग अग्रवाल ने भी सेवा कार्य को सफल बनाने हेतु सहयोग प्रदान किया.
धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव रोहित रामरायका द्वारा किया गया. कार्यक्रम में एक नई आशा संस्था से पूर्व अध्यक्ष उषा मस्करा, सदस्य राधा सिंघानिया, नवनीत सिंघानिया, नमामि अग्रवाल, पवन चौधरी, सुशील अग्रवाल एवं रेखा अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने और महिला बैरक की सभी बंदियों को ऊनी सामग्री एवं हाइजीन किट वितरित के मौके पर जिला कारागार गोरखपुर के कारापाल अरूण कुमार कुशवाहा, उप जेलर आदित्य कुमार जायसवाल, नरेश कुमार, कृष्णा कुमारी, अमिता अन्य महिलाकर्मी उपस्थित रहे.


