पूर्वांचल में संकल्प यात्रा पर निकले डॉ संजय निषाद ने भाजपा को विभीषणों से बताया खतरा

gorakhpur halchal

निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद इस समय पूर्वांचल में संकल्प यात्रा निकाल जनता के बीच में अपनी पैठ बनाने के जुगत में लगे हैं.

इस संकल्प यात्रा के माध्यम से 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव में 200 सीटों पर अपनी पकड़ बनाने के लिए समीकरण बैठाया जा रहा है. इस यात्रा के दौरान डॉक्टर संजय निषाद ने भाजपा में भाजपा को विभीषणों से खतरा बताया है.

साथ ही कि कहा कि 45 सीटों पर पार्टी को हरवाया है. जिनसे भाजपा को खतरा है, उनपर कार्रवाई होनी चाहिए. विभीषण ही भाजपा के पदाधिकारियों को गुमराह करते रहते हैं.

वे पार्टी में रहे तो 2027 के चुनाव में खतरा हो जाएगा. निषादों का आरक्षण लागू होना चाहिए और विभीषणों पर कार्रवाई होनी चाहिए.
संवैधानिक अधिकार संकल्प यात्रा के 37वें दिन गोरखपुर के विधान सभा चौरी चौरा भी पहुंचे.

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 13 जनवरी को संकल्प रैली का आयोजन होगा. उसी दिन निषाद पार्टी का स्थापना दिवस भी है. निषादों को आरक्षण दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा.

उन्होंने कहा की भाजपा में निषादों को करोड़ों रुपए मिले है और निषाद पार्टी की पहचान मिली है और आरक्षण भी भाजपा ही देगी. निषाद बिरादरी को समाज के ही कुछ लोग गुमराह कर रहे है.

डा. संजय निषाद ने कुछ निषाद नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि निषाद समाज का नुकसान न करें. सभी लोग एक साथ आएं और मिलकर आवाज उठाएं. आरक्षण मिल जाने तक साथ चलकर नजीर पेश करें.

कांग्रेस बसपा और सपा ने निषादों के साथ खिलवाड़ किया और आज हमें फोड़ने में लगी हुई है. निषाद जाति के लोग एकजुट हो और 200 सीटों पर उत्तर प्रदेश में निषाद का दबदबा है. 2027 में एक बार फिर अपनी ताकत को दिखाएं और सरकार बनाने में मदद करें.

गांव-गांव, गली-गली इसीलिए संकल्प यात्रा या निकली जा रही है ताकि 13 तारीख को एकजुट हो गोरखपुर में और पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर संकल्प लें.

हम एक रहेंगे तो नेक रहेंगे बटेंगे तो कटेंगे डॉक्टर संजय निषाद आवाहन किए हैं कि निषाद समाज के लोग 13 तारीख को गोरखपुर में होने वाली संकल्प रैली में भाग लें.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *