RSS पर प्रतिबंध लगाने के लिए पूर्वांचल गांधी ने राष्ट्रपति को भेजा पत्र

RSS की नवनिर्मित हिंदू समाज की कड़ी आलोचना RSS की नवनिर्मित हिंदू समाज की कड़ी आलोचना

समाज को भ्रमित करने का आरोप

RSS की नवनिर्मित हिंदू समाज की कड़ी आलोचना: समाज विद पर्यावरण हितैषी पूर्वांचल गांधी डॉक्टर संपूर्णानंद मल्ल ने आरएसएस के उच्च पदाधिकारी होशबोले को लिखा है कि आप समाज को भ्रमित कर रहे हैं सच नहीं बता रहे हैं आज देश में 80 करोड़ लोग कंगाल हैं, 22 करोड़ कुपोषित हैं,100 करोड लोगों को शिक्षा,

चिकित्सा उपलब्ध नहीं हो पा रही है क्योंकि उनके पास कुछ है नहीं, शिक्षा चिकित्सा महंगी है. जिस हिंदू समाज की बात आप कर रहे हैं वह हिंदू समाज एक्चुअली RSS के पेट से निकला है. यह पुराना हिंदू समाज नहीं है. आपकी हिंदू समाज में हिंसा भय बलात्कार गरीबी विषमता दमन नफरत है। यह कोई फिक्शन नहीं लिख रहा हूं यह नजर के सामने दिखाई दे रहा है जिनके पास आंखें हैं वह देख सकते हैं।

परजीवी जीवनशैली पर सवाल

होस बोले आप कुदाल नहीं चलाते, कोई रोजगार नहीं करते, कोई नौकरी चाकरी नहीं करते। किसानो की कमाई खाते हैं, मजदूरों के उत्पादन पर जीते हैं पहले अपनी निजी खाने-पीने और कल्याण के लिए उद्यम करिए। अपने समाज और देश को सही दिशा दीजिए.

BJP और RSS पर नफरत फैलाने का इल्ज़ाम

RSS के पेट से पैदा BJP ने ऐसी नफरत बोई कि हिंदू मुसलमान अलग बंट चुका है और जाति का जहर ऐसे घोला है कि जाति जाति से लड़ रही है। हिंदू समाज के अंधविश्वास, पाखंड सामाजिक बुराइयों ने इस देश को 190 वर्ष तक गुलाम रखा। दयानंद, सावित्रीबाई, ज्योतिबा फुले, विवेकानंद, ई वी रामास्वामी उर्फ पेरियार, अंबेडकर जैसे महापुरुषों को अपने ही समाज से लड़ना पड़ा.

*RSS द्वारा गढ़े हिंदू समाज की विशेषताएं

RSS जिस हिंदू समाज को गढ़ रही है उसमें भय, हिंसा, बलात्कार आक्रोश घृणा नफरत है

होसबोले के पास क्या है?

होश बोले जी आपके पास क्या है? मंदिर, मस्जिद, मूर्ति, अंधविश्वास, पाखंड, नफरत, बेरोजगारी, गरीबी विषमता कुपोषण और सबसे बड़ा ‘”शब्द जाल”

टैक्स और सरकारी संसाधनों पर जीने का आरोप

होश बोले आप लोगों की गाढी कमाई एवं टैक्स पर पलने वाली सुरक्षा एवं मीडिया लेकर लोगों में जहर घोल रहे हैं

मोदी सरकार की नीतियों पर हमला

आपकी हिंदू समाज के ब्रांड एवं RSS रूपी नफरत की फैक्ट्री से निकले नरेंद्र मोदी आटा, चावल, दाल, तेल, चीनी, शिक्षा, चिकित्सा, रेल पर ऐसा टैक्स लगाया कि दुनिया में उसकी मिसाल नहीं है। सड़कों पर निजी गाड़ियों पर टैक्स बाइक पर टैक्स। शिक्षा चिकित्सा रेल ऊंची कीमतों पर बाजार में बेची जा रही है?

नवनिर्मित हिंदू समाज की विशेषताएं

नफरत, घृणा, हिंसा, महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, बलात्कार, हत्या भारत का नाम बदलना, ‘तिरंगा को कुचलना, ‘संविधान को कुचलना आज यही आपकी’ आप द्वारा नवनिर्मित हिंदू समाज की और आरएसएस की प्रयोगशाला से निकले नरेंद्र मोदी की विशेषता है। क्या इसी से विश्व को सही दिशा देंगे?

RSS नेताओं की तुलना ऐतिहासिक महापुरुषों से

दत्तात्रेय जी आपके पास कोई विवेकानंद ज्योतिबा बाई गांधी पेरियार दयानंद अंबेडकर सुभाष भगत सिंह चंद्रशेखर बिस्मिल अशफाक नहीं है. आपके पास हेडगेवार, गोडसे, नरेंद्र मोदी, हिंदू राष्ट्र, भगवाध्वज, हिंदुत्व के हुड़दंगाई हैं

सभा के खर्च पर सवाल

आपकी सभा पर करोड़ों रुपए का खर्च होता है। यह सही है कि यह सरकारी खजाने से नहीं होता परंतु उससे भी बड़ा सत्य है इसके लिए आप विदेशी चंदा नहीं लेते परंतु इतना तो मानते हैं कि यह भारत का चंदा है।

गांधी और स्वतंत्रता सेनानियों के विचारों की रक्षा की अपील

भारत’ गांधी के ‘हिंद स्वराज’ सुभाष बाबू की ‘जय हिंद’ भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद बिस्मिल अशफ़ाकउल्ला खान के ‘सोशलिज्म’ ‘सेकुलरिज्म’ को मत मिटाइए।

11 वर्षों में बदलते भारत का उदाहरण

11 वर्षों में जो हिंदुस्तान हमारे सामने खड़ा है वह 11 वर्ष पूर्व नहीं था.

मैं अपनी बात एक उदाहरण से खत्म करूंगा

2013 में पीएचडी के लिए मेरा एनरोलमेंट दिल्ली यूनिवर्सिटी में हुआ

और मैं रु 4200 में वहां से पीएचडी पूरा किया।

ऊपर से स्कॉलरशिप भी लिया, एक बात और जिस सभा में,

जिस जगह पर खड़े होकर हिंदू समाज से दुनिया को दिशा देने की बात कर रहे हैं

इस शहर में इस समाज में आपकी सरकार में दुनिया का दूसरा सोमालिया गोरखपुर में है।

RSS के पतन की भविष्यवाणी

डॉ मोहन भागवत और दत्तात्रेय जी की मृदु वाणी का सम्मान करता हूं परंतु, हिंदुत्ववादी RSS का बिल्कुल नहीं

और उसके पतन की इच्छा व्यक्त करता हूं और यह जानता हूं कि यदि हिंदू राष्ट्र की मांग

आरएसएस ने नहीं छोड़ी, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान के उत्थान के लिए काम नहीं किया तो

समय के साथ समाप्त हो जाएगा। यह ‘इंकलाब’ रिवॉल्यूशन’ के तहत समाप्त हो जाएगा.

राष्ट्रपति और न्यायालय से अपील

पत्र की इस कॉपी को इन्होंने राष्ट्रपति, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भी भेज कर यह उम्मीद जताया है

कि भारत को पतन की ओर ले जाने वाले आरएसएस को बैन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *