- जायज और जस्टिफाइड लंबित मांगों को लेकर 02 दिसम्बर, 25 से लोको रनिंग स्टाफ का राष्ट्रव्यापी 48 घंटे फास्ट
मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय रेल के फ्रंट लाइन वर्कर लोपा के संगठन ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की
केंद्रीय कमिटी के आह्वान पर अखिल भारतीय स्तर पर 02 दिसंबर, 2025 से 48 घंटों के हंगर फास्ट के अंतर्रगत
गोरखपुर क्रू लॉबी के सामने भूख धरना दूसरे दिन भी जारी है. बताया जा रहा है कि यह कोई साधारण कार्यक्रम नहीं, बल्कि वह फास्ट है जिसमें भारत का पूरा
रनिंग स्टाफ एक साथ खड़ा होकर देश के हर कोने में, हर क्रू लॉबी के सामने संवेदनहीन रेल व्यवस्था से सवाल पूछ रहा है.

इस राष्ट्रव्यापी हंगर फ़ास्ट होने के बावजूद लोको पायलट्स का कहना है कि सुरक्षित रेल परिचालन हमारी प्राथमिकता है,
पर किलोमीटर भत्ते, रेस्ट, आयकर, लगातार नाइट डूटी के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी. हम ट्रेन चलाते हैं, पर शारीरिक मानसिक रूप से
थका हुआ शरीर सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं देता, नींद से खाली आँखें सुरक्षा नहीं दे सकती, और टूटा हुआ परिवार मनोबल नहीं बना सकता.
हमारी माँगें जीवन से जुड़ी हैं जिसकी लगातार उपेक्षा की जा रही है-
1. ड्यूटी घंटे कम करो इंसान को आराम दो, तभी सुरक्षा मिलेगी
2. पर्याप्त रेस्ट लागू करो पीरियॉडिक रेस्ट: (30 + 16) घंटे
3. आउट स्टेशन रेस्ट (8 + 2) घंटे
4. हेड क्वार्टर रेस्ट: (16 + 2) घंटे
5. लगातार नाइट ड्यूटी बंद करो शरीर को बर्बाद करना बंद करो।
6. 36 घंटे के भीतर आउट स्टेशन से HQ वापसी अनिवार्य करो।
7. ट्रायएंगुलर वर्किंग को जड़ से खत्म करो
8. आर्थिक सम्मान भी उतना ही ज़रूरी इसलिए KMA में 25% की बढ़ोतरी 01.01.2024 से लागू करो
9. KMA के TA अंश का 70% टैक्स से मुक्त करो
यह आंदोलन आख़िरी चेतावनी है. हमने ज्ञापन दिए, हमने अनुरोध किए, हमने समझाया भी, अब शरीर की भाषा में समझाने का समय है.
हम भूख उपवास पर बैठेंगे, पर रेल सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं करेंगे. आज के फास्ट कार्यक्रम में लोको रनिंग साथियों के लिए
48 घण्टे के हंगर फास्ट के दूसरे दिन गोरखपुर क्रू लाबी के सामने पुनः सैकड़ों की तादाद में लोपा सलोपा भाग लिए. साथ ही साथ रनिंग रूम, ट्रेनिंग सेंटर में लोपा सलोपा ने भोजन ग्रहण नहीं किए.
इस हंगर फास्ट की अध्यक्षता प्रदीप कुमार जबकि संचालन क्षेत्रीय महामंत्री विनय शर्मा ने किया है. फास्ट स्थल पर अमित कुमार, ब्रजेश कुमार, भरत कुमार,
सुजीत राय, प्रदीप कुमार, जय प्रकाश, सत्य नारायण गुप्ता, चंद्र प्रकाश, आर आर चौबे, चौधरी अभय कुमार, मदनेश कुमार, राकेश चौधरी, इंद्रजीत कुमार, राजकुमार राय समेत सैकड़ों रनिंग स्टाफ उपस्थित रहे.

